मुख्यमंत्री विजय और पत्नी संगीता के तलाक की सुनवाई अगस्त तक के लिए टली

Join Us

चेंगलपट्टू (तमिलनाडु),(आरएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय (थलापति विजय) और उनकी पत्नी संगीता सोर्णलिंगम के बीच तलाक का मामला काफी समय से चल रहा है। ताजा अपडेट है कि तलाक की अर्जी पर सुनवाई सोमवार सुबह चेंगलपट्टू महिला अदालत में की गई। इस दौरान न तो विजय अदालत में उपस्थित हुए और न उनकी पत्नी संगीता अपनी उपस्थिति को दर्ज कराने पहुंची। इसके बाद, अदालत ने सुनवाई को 7 अगस्त, 2026 तक के लिए टाल दिया है। मुख्यमंत्री विजय की पत्नी संगीता ने इसी साल फरवरी में तलाक की अर्जी दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि विजय का शादीशुदा होते हुए भी किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा था। इसके बाद अदालत ने मामला 20 अप्रैल के लिए सूचीबद्ध किया था। उस वक्त विजय और संगीता तलाक की पहली सुनवाई के लिए नहीं पहुंचे थे, जिसके बाद चेंगलपट्टू महिला अदालत ने उन्हें 15 जून को पेश होने का आदेश दिया था।
विजय से शादी से पहले संगीता, उनकी बहुत बड़ी फैन थीं और उनसे मिलने के लिए लंदन से चेन्नई आई थीं। बाद में दोनों ने 25 अगस्त, 1999 को परिवार की मौजूदगी में लव मैरिज की थी। उनके 2 बच्चे, जेसन संजय और दिव्या साशा हैं। हालांकि, अब यह जोड़ा अपनी 27 साल की शादी को तोडऩा चाहता है और उनके तलाक का मामला अदालत में है। फिलहाल, संगीता के आरोपों पर विजय ने कभी कोई बयान जारी नहीं किया।
००

Previous articleआरटीई एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र और पंजाब सरकार से मांगा जवाब
Next articleहौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव