कार्यों की गुणवत्ता एवं समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए : भगवानदास सबनानी

Join Us

 दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 24 में विकास कार्यों के लिए विधायक भगवानदास सबनानी ने भूमि पूजन, क्षेत्र का निरीक्षण एवं पौधारोपण किया।
भोपाल (संदीप पंडा) – विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा शुक्रवार को क्षेत्र के वार्ड 24 में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी के पार्क में पौधारोपण एवं क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी प्रताप नगर धर्मपुरी कृष्णा नगर गंगानगर रोशनपुरा असल का निरीक्षण कर नगर निगम पीडब्ल्यूडी एवं एमपीईबी के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जिन कार्यों को चिन्हित किया गया है उन्हें प्राथमिकता के साथ किया जाए। प्रताप नगर स्थित मंदिर के पास सीसी रोड एवं अन्य विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन भी किया गया।
इस अवसर पर सबनानी ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र के विकास की रूपरेखा बनाई जाती है, कार्यों को गुणवत्ता के समय सीमा के अंदर किए जाने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र का विकास और नागरिक सुविधाओं का विस्तार हो इस लक्ष्य के साथ कार्य किये जा रहे है। हमारी विधानसभा क्षेत्र हरियाली के कारण अपनी विशेष पहचान रखता है, मैं आप सभी से अपील करता हूं कि इस बारिश के मौसम में हर व्यक्ति को कम से कम पांच पौधे जरूर लगाना चाहिए जो हमारे आने वाली पीढ़ियों को हमारे द्वारा दिया गया उपहार होगा, साथ ही उनके बड़े होने तक उनकी देखभाल करना भी हम सबका कर्तव्य है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पारस नरवरिया महामंत्री संदीप तोमर धनराज प्रफुल्ल मालवीय शंकर शुकवारे जयकुमार विश्वकर्मा शब्बीर उल हक राजू साल्के अनुष्का सिंह रघुवंशी आकांक्षा विश्वकर्मा कमला अहिरवर राधा यादव विशाल गयाप्रसाद सरती रामपाल धर्मेंद्र नामदेव अर्जुन सिंह कैलाश चंदेल राजेश सैनी ओम प्रकाश मीणा महेश नामदेव गणेश कटियार आरती जैन अजय गुप्ता संतोष तिवारी रेणुका रजक सोनिया मोर सिंह जितेंद्र मालवीय रविंद जैन सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Previous articleफिनलैंड राष्ट्रपति स्टब ने भारत को बताया प्रभावशाली देश, जयशंकर के साथ वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा
Next articleपाकिस्तान के बन्नू में हथियारबंद हमलावरों का कहर, दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या