राम चरण स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पेद्दी ने अपनी रिलीज का एक हफ्ता पूरा कर लिया है. पेद्दी की कमाई में उतार-चढ़ाव आ रहे हैं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा से ज्यादा कमाई करने की कोशिश में लगी हुई है. राम चरण के फैंस के लिए पेद्दी की किसी पार्टी ट्रीट से कम नहीं हैं और वे फिल्म को खूब प्यार दे रहे हैं. फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ३०० करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब ३५० करोड़ रुपये से कुछ ही कदम दूर हैं. पेद्दी ओवरसीज में भी अपना दबदबा कायम करने में लगी है. बुची बाबू सना और राम चरण की फिल्म ने एक हफ्ते में कितना कलेक्शन किया है और सातवें व आठवें दिन फिल्म की कमाई कहां तक पहुंची है, चलिए जानते हैं.
फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की मानें तो पेद्दी ने ७वें दिन ७.५५ करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि फिल्म ने छठे दिन ९.७० करोड़ रुपये कमाए थे. सातवें दिन पेद्दी ने तेलुगु में ०.३१ करोड़ रुपये, तमिल में ०.०१ करोड़ रुपये और हिंदी में ०.०६ करोड़ रुपये कमाए. इससे पेद्दी का नेट घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन १८७.६३ करोड़ रुपये और ग्रॉस २२२.९८ करोड़ रुपये हो गया है. बता दें, मेकर्स ने फिल्म पेद्दी की ऑफिशियल कमाई का आंकड़ा शेयर कर दिया है, जिसमें फिल्म ने ७ दिनों में वर्ल्डावाइड ३४५ करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.
आरआरआर (१२०० करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई) के बाद पेद्दी राम चरण की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. आईएमडीबी के अनुसार, आरआरआर ने वर्ल्डवाइड १२९१.२ करोड़ रुपये की कमाई की है. रंगस्थलम (२२०.८ करोड़ रुपये), गेम चेंजर (२१५.८ करोड़ रुपये), मगधीरा (१४६.८ करोड़ रुपये) कमाए हैं. आरआरआर (२०२२) के चार साल बाद राम चरण की किसी फिल्म की ३०० करोड़ी क्लब में एंट्री हुई है. बता दें, बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म में राम चरण अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं. उन्होंने कई स्पोर्ट्स खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा है.








