भूत बंगला की ओटीटी रिलीज का ऐलान, आज १२ जून को नेटफ्लिक्स आएगी अक्षय कुमार की फिल्म

Join Us

अक्षय कुमार इन दिनों आगामी कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर खबरों में हैं। इस बीच, उनकी पिछली हॉरर कॉमेडी भूत बंगला डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह फिल्म १७ अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने दुनियाभर में २५३ करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है। जिन लोगों ने अभी तक फिल्म को नहीं देखा है, उनके पास घर बैठकर फिल्म देखने का शानदार मौका है।
बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बनी भूत बंगला नेटफ्लिक्स पर १२ जून को दस्तक दे रही है। निर्माताओं ने ऐलान करते हुए लिखा, ज़ोर ज़ोर से बोलके सबको डरा दो। भूत बांग्ला में जल्दी एंट्री होगी। फिल्म में वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तब्बू, परेश रावल, जीशू सेनगुप्ता और असरानी भी अहम किरदारों में हैं। इसकी कहानी काल्पनिक गांव मंगलपुर के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां वधुसुर का आतंक है। वह नई नवेली दुल्हनों को रहस्यमयी तरीके से गायब कर देता है।
नेटफ्लिक्स की ओर से फिल्म का पोस्टर शेयर करने के साथ ही इसकी रिलीज का ऐलान किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, जोर से बोलकर सबको डरा दो. भूत बंगला में जल्द एंट्री होगी. भूत बंगला नेटफ्लिक्स पर देखें १२ जून को. फिल्म के ऑफिशियली रिलीज के साथ ही अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है. ओटीटी के दर्शक इसे देखने के लिए बेहद ही एक्साइटेड हो गए हैं.

Previous articleधमाल ४ के ट्रेलर लॉन्च के लिए बनाई गई ये योजना, पहली बार दिखेगा ऐसा नजारा
Next articleपेद्दी बॉक्स ऑफिस: पहले हफ्ते ३५० करोड़ के करीब पहुंची राम चरण की फिल्म, ८वें दिन का जानें हाल