धमाल ४ के ट्रेलर लॉन्च के लिए बनाई गई ये योजना, पहली बार दिखेगा ऐसा नजारा

Join Us

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म धमाल ४ के पोस्टर और रिलीज तारीख का खुलासा हो गया है। हाल ही में ऐलान किया गया कि इसका ट्रेलर आज १२ जून को आधिकारिक तौर पर रिलीज किया जाएगा। ताजा जानकारी है कि निर्माता ट्रेलर को एक भव्य कार्यक्रम के तहत लॉन्च करेंगे जिसके लिए बड़ी तैयारी चल रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के बाहरी इलाके में स्थित पार्क इमैजिका में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने बताया, धमाल ४ एक खास फिल्म है और इसलिए, निर्माताओं को यह स्पष्ट था कि ट्रेलर लॉन्च का अनुभव भी अनोखा होना चाहिए। इसी के अनुरूप, उन्होंने इमैजिका को आयोजन स्थल के रूप में चुना। और बस इतना ही नहीं। मनोरंजन पार्क में आने वाले मीडियाकर्मियों को एक ऐसा रोमांचक अनुभव मिलेगा जो पारंपरिक ट्रेलर रिलीज से कहीं बढक़र होगा। कुल मिलाकर ट्रेलर लॉन्च को एक लाइव मनोरंजन अनुभव में बदलने की योजना है।
सूत्र ने आगे कहा, कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण ६० फीट लंबा पोस्टर अनावरण होगा। इसमें पूरी स्टारकास्ट की उपस्थिति में पोस्टर एक भव्य झरने से नीचे गिरेगा। उम्मीद है कि यह उपस्थित लोगों के लिए एक खूबसूरत और अविस्मरणीय पल बनेगा। धमाल ४ में अजय, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी अपने किरदारों में लौटेंगे। नए किरदारों में रवि किशन, संजीदा शेख, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद और विजय पाटकर शामिल हैं।

Previous articleवेलकम टू द जंगल का ट्रेलर जारी, भारत की पहली २००० करोड़ी फेक फिल्म में होगा फुल धमाल, गांववालों को बचाने निकली अक्षय की आर्मी
Next articleभूत बंगला की ओटीटी रिलीज का ऐलान, आज १२ जून को नेटफ्लिक्स आएगी अक्षय कुमार की फिल्म