वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर वाईआरएफ स्टूडियो में एक बड़े इवेंट में लॉन्च किया गया. यह फिल्म वेलकम फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है. यह अपनी बड़ी स्टार कास्ट की वजह से पहले ही चर्चा में है. अब, ट्रेलर के बारे में नई जानकारी ने अक्षय कुमार की इस कॉमेडी फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है.
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर अपलोड किया और कैप्शन में लिखा, टेंशन दूर, जंगल का पागलपन शुरू. आपकी सारी चिंताएं दूर करने के लिए आ गया है जबरदस्त स्ट्रेस-बस्टर वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर. वेलकम टू द जंगल – सिनेमाघरों में हंगामा शुरू होगा २६ जून से.
वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर ४ मिनट १० सेकंड का है, जिसमें कॉमेडी, अफरातफरी और कन्फ्यूजन का एक जबरदस्त मिक्स देखने को मिला है. इसकी शुरुआत इंडिया की फर्स्ट २००० करोड़ी फेक फिल्म से होती है. इसके बाद फिल्म की पूरी कास्ट के अनोखे इंट्रोडक्शन सॉन्ग से होती है. इसके बाद परेश रावल अक्षय कुमार के किरदार से परिचय कराते हैं. अक्षय पहले टॉप के हीरो होते है, लेकिन बाद में वह फ्लॉप के हीरो बन जाते हैं.
ट्रेलर में पता चलता है कि वेलकम के मशहूर किरदार उदय और मजनू के भाई भी है, जिसका किरदार सुनील शेट्टी और अरशद वारसी निभाते हैं. एक फिल्म बनाने के लिए अक्षय कुमार और सारी टीम एक छत के नीचे आते हैं.इसमें वेलकम फिल्म के मशहूर मजनू भाई वाले सीन की झलक भी दिखाई गई है, जिसे अनिल कपूर ने निभाया था और जो फैंस का पसंदीदा पल था- वो था- मजनू भाई की पेटिंग.
इसके बाद परेश वाले बताते हैं कि वे एक फिल्म बना रहे हैं, जो आर्मी पर आधारित है. इसके लिए सभी ट्रेनिंग दी जाती है. इस बीच लारा दत्ता चाबुक चलाती दिखती हैं. ट्रेलर में एक गांव दिखाया जाता है, जहां के लोग गांव को आजाद कराने के लिए आर्मी का इंतजार करते हैं. फिल्म की शूटिंग उनके गांव में होता है. गांव वालों को लगता है कि असली आर्मी उनके गांव को आजाद कराने आई है.
इसके बाद जैकी श्रॉफ की एंट्री होती है, जो विलेन का किरदार निभाते हैं. वह अपने डाकूओं के साथ गांव में घुसते हैं और गोलीबारी करते हैं. इस दौरान अक्षय कुमार और उनकी पूरी स्टार कास्ट को उनके सामने गिड़गिड़ाते हुए नजर आता है.
अक्षय कुमार इस ट्रेलर के अहम हिस्सा है. लंबे समय बाद अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी का एक साथ आना भी ट्रेलर की सबसे चर्चित बातों में से एक है. तीनों एक्टर्स अपनी पुरानी वाली केमिस्ट्री को फिर से दिखा रहे हैं, जिससे हेरा फेरी में उनकी मशहूर तिकड़ी की यादें ताजा हो गई है.
इस फिल्म में कई बड़े कलाकार हैं. अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीस, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और दलेर मेहंदी जैसे कई कलाकार शामिल हैं. अहमद खान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म २६ जून, २०२६ को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.








