पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बच्चे समेत 8 की मौत

Join Us

जयपुर,(आरएनएस)। राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में एक बच्चे समेत 8 लोगों की मौत हुई है। हादसा खोह नागरियान इलाके में स्थित फैक्ट्री में हुआ है। आग ने फैक्ट्री के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें 6 से अधिक मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं। मौके पर अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।खोह नागरियान थाना क्षेत्र के आयशा नगर तलाई क्षेत्र में यह पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। इसके आसपास रिहायशी बस्ती बनी हुई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि फैक्ट्री को रिहायशी इलाके में चलने की अनुमति कैसे मिली। आग लगने के कारणों की भी जांच शुरू कर दी है। हालांकि, किसी प्रकार के धमाके की आवाज नहीं सुनी गई, जिससे पटाखों में विस्फोट होने की बात भी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैक्ट्री में आग लगने के बाद झुलसे मजदूर बाहर निकल आए और काफी समय तक सडक़ों पर ही तड़पते मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस और अग्निशमन विभाग की टीम ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भिजवाया। फैक्ट्री के मालिक को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Previous articleमीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होते ही बीच रास्ते से लौटे कांग्रेस विधायक
Next articleषड्यंत्र के लिए जीतू पटवारी जनता से मांफी मांगे और अपने पद से त्याग पत्र दें : डॉ. मोहन यादव