कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

Join Us

बेंगलुरु,(आरएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने शुक्रवार को कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया.‘विधान सौध’ में उनके नामांकन दाखिल किए जाने के समय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, पूर्व सीएम सिद्धारमैया, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल और राज्य सरकार के कई मंत्री उपस्थित थे.
अधिकारियों के मुताबिक खडग़े ने नामांकन पत्र विधानसभा सचिव एमके विशालाक्षी को सौंपे. खडग़े इस समय राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं और संसद के उच्च सदन में उनका कार्यकाल 25 जून को समाप्त हो रहा है।
कांग्रेस ने कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए खडग़े के अलावा पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को उम्मीदवार बनाया है. पवन खेड़ा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख हैं।
वहीं मंसूर अली खान वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं. खान ने 2024 का लोकसभा चुनाव बेंगलुरु सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पवन खेड़ा और मंसूर अली खान बाद में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आठ जून है. बता दें कि हाल ही में कांग्रेस नेतृत्व ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के स्थान पर डीके शिवकुमार को दायित्व सौंपा है।
००

Previous articleयुगांडा से राजस्थान पहुंची महिला पर्यटक में इबोला वायरस के दिखे लक्षण, अस्पताल में किया भर्ती
Next articleअमरनाथ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लॉन्च हुआ ‘पहचान ऐप’, अब फर्जीवाड़ा करने वालों की खैर नहीं