जैकी श्रॉफ की हॉरर फिल्म खेती का पोस्टर जारी, पहली झलक में दिखा डर और रहस्य का खौफनाक संसार

Join Us

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘खेती’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पहली झलक से साफ है कि यह फिल्म हॉरर, सस्पेंस और रहस्य से भरपूर होने वाली है। पोस्टर में दिखाई गई डरावनी थीम ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।
फिल्म का पोस्टर किसी गांव की जीवन पर आधारित कहानी की ओर इशारा करता है। चारों तरफ फैले खेत और उनके बीच उभरता एक रहस्यमयी चेहरा पूरे पोस्टर को बेहद खौफनाक बना रहा है। चेहरे को पूरी तरह साफ नहीं दिखाया गया है, जिससे सस्पेंस और भी बढ़ गया है। ‘खेती’ का पोस्टर रिलीज होते ही फैंस इसके पीछे छिपी कहानी को लेकर अलग-अलग अंदाजे लगाने लगे हैं।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का मानना है कि फिल्म किसी पारिवारिक रहस्य, पुराने श्राप या गांव से जुड़े डरावने इतिहास के इर्द-गिर्द घूम सकती है। पोस्टर में इस्तेमाल किए गए डार्क कलर टोन और खेतों का माहौल फिल्म को अलग पहचान दे रहा है। फैंस का कहना है कि लंबे समय बाद किसी हिंदी हॉरर फिल्म का पोस्टर इतना इंटेंस और सस्पेंसफुल नजर आया है।
फिल्म ‘खेती’ में जैकी श्रॉफ के साथ शरद केलकर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री नेहा सरगम इस फिल्म से बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म की स्टार कास्ट को देखकर दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन पोस्टर रिलीज के बाद से ही फिल्म चर्चा में आ गई है।

Previous articleमैं वापस आऊंगा का ट्रेलर जारी, बंटवारे के दर्द में तड़पता दिखा वेदांग-शरवरी का प्यार
Next articleरुपये को सहारा देने के लिए सरकार का बड़ा दांव, विदेशी निवेशकों को एलटीसीजी टैक्स से मिली पूरी छूट