मैं वापस आऊंगा मेकर्स ने दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी की फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है. फिल्ममेकर इम्तियाज़ अली एक बार फिर प्यार, इमोशन, पुराना रोमांस और तड़प की दुनिया में उतर गए हैं. दिल को छू लेने वाले रोमांटिक ड्रामा बनाने के लिए मशहूर इम्तियाज अली इस फिल्म के साथ अपनी खास कहानी कहने की शैली को वापस ले आए हैं.
इम्तियाज अली पार्टीशन एरा की एक इमोशनल लव स्टोरी के साथ वापस आए हैं. इस फिल्म में पुराने जमाने का रोमांस दिखाया है, जो इंडिया-पाकिस्तान के बंटावारे के कारण बिछड़ जाते हैं.
वेदांग रैना और शरवरी ने इंस्टाग्राम पर मैं वापस आऊंगा का ट्रेलर अपलोड किया है. इस रोमांटिक ट्रेलर को उन्होंने एक रोमांटिक कैप्शन में दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, क्या प्यार सच में खत्म सकता है? क्या किसी के दिल से उसका घर छीना जा सकता है? ट्रेलर अब रिलीज हो गया है. मैं वापस आऊंगा, 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
ट्रेलर की शुरुआत पार्टीशन के दौर की यादों के बैकग्राउंड में दिखाए गए. नसीरुद्दीन शाह का किरदार एक अधूरी प्रेम कहानी के दर्द को अपने साथ लिए हुए नजर आता है, जो दशकों से उनके साथ रहा है.
ट्रेलर से पता चलता है कि दिलजीत दोसांझ एक मशहूर यूट्यूबर गुरवीर का किरदार निभा रहे हैं. वह अपने दादाजी (जिनका किरदार नसीरुद्दीन शाह ने निभाया है) को उनकी अंतिम सांसें लेते हुए देखते हैं, जो अपनी बिछड़ी हुई प्रेमिका से मिलने के लिए तरस रहे हैं. वेदांग रैना और शरवरी कहानी में एक यंग कपल का किरदार निभाया है जो एक दिल छू लेने वाली लव स्टोरी लेकर आए हैं.
ट्रेलर में आगे ऐसा लगता है कि दादीजी की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए दिलजीत उस लडक़ी का पता लगाने पाकिस्तान जाते हैं, जिससे उनके दादाजी पार्टीशन के कारण 78 सालों से नहीं मिल पाए हैं, लेकिन फिर भी उनसे वह आखिरी सांस तक प्यार करते हैं. यह फिल्म दर्शकों को प्यार, दिल टूटने, पुरानी यादों और जुदाई से भरी एक भावुक लव स्टोरी की झलक दिखाती है.
क्या गुरवीर अपने दादी के प्यार को फिर से मिला पाएगा? क्या उसकी दादाजी की प्रेमिका अभी भी जिंदा है? और अगर हां, तो क्या उसे इस अमर प्रेम कहानी के बारे में पता चल पाएगा? खैर, यह जानने के लिए हमें 12 जून तक इंतजार करना होगा.
यह फिल्म मशहूर तिकड़ी ए.आर. रहमान, इरशाद कामिल और इम्तियाज अली के पुनर्मिलन का प्रतीक है, जिनके सहयोग से पिछले कुछ सालों में कई यादगार गानों ने लोगों के दिलों को छूआ है. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी की मुख्य भूमिका में हैं. बिरला स्टूडियोज, अप्लॉज एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.








