पंजाब निकाय चुनावों के लिए मतदान शुरू, बैलेट पेपर से डाले जा रहे वोट; 29 मई को आएंगे नतीजे

Join Us

पंजाब में आज निकाय चुनावों के लिए मतदान हो रहा है। राज्य में 8 नगर निगमों पर वोटिंग जारी है, जनमें बठिंडा, अबोहर, बटाला, बरनाला, कपूरथला, मोगा, पठानकोट और मोहाली शामिल हैं। वहीं इसके अलावा 75 नगर कौंसिल और 20 नगर पंचायतों के लिए भी मतदान हो रहा है।
बता दें पंजाब में इस बार के निकाय चुनावों में इवीएम का इस्तेमाल नहीं हो रहा है, बल्कि इस बार बैलेट पेपर से वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। इस चुनाव में 7,555 कैंडिडेट चुनाव मैदान में हैं। 36.73 लाख वोटर मतदान करेंगे।
चुनाव को लेकर पूरी सख्ती बरती गई है। राज्य चुनाव आयोग ने 9 चीजों को अंदर ले जाने पर रोक लगा दी है। यहां तक कि स्विच ऑफ मोबाइल भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।
वोटिंग के चलते आज पंजाब के सरकारी छुट्टी है। इसके अलावा शराब बिक्री पर भी रोक लगाई गई है। वोटिंग में किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए 35 हजार पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं इन चुनावों के नतीजे 29 मई को आएंगे।

Previous articleराम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 20 साल की सजा में 16वीं बार आया बाहर
Next articleपुतिन ने भारत को 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान की पेशकश की, बोले- तकनीक भी देंगे