डीके शिवकुमार कर्नाटक सीएम बने

Join Us

 संविधान हाथ में लेकर शपथ ली, परमेश्वर उपमुख्यमंत्री बने; सिद्धारमैया के बेटे समेत 12 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली
बेंगलुरु (ए.)। डीके शिवकुमार ने बुधवार को बेंगलुरु के लोक भवन में कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान वे हाथ में संविधान रखे हुए थे। उन्हें 30 मई को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था।जी परमेश्वर ने नए डिप्टी चीफ मिनिस्टर पद की शपथ ली। इनके अलावा 12 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें पूर्व सीएम सिद्धारमैया के एमएलसी बेटे यतींद्र सिद्धारमैया भी शामिल हैं।शिवकुमार, सिद्धारमैया की जगह राज्य की कमान संभालेंगे। सिद्धारमैया ने 28 मई को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वे 20 मई 2023 से 28 मई 2026 तक मुख्यमंत्री रहे। उधर, बी के हरिप्रसाद कर्नाटक कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

Previous articleबैंक-कर्जदार के बीच लोन समझौते के बाद आपराधिक मुकदमा नहीं चला सकते
Next articleआदर्श संहिता उल्लंघन मामले में पहली कार्रवाई