सीहोर। 3 जून को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने पुलिस अधीक्षक को पत्र प्रेषित कर मांग की है कि सीहोर विधानसभा क्षेत्र के किसान भाइयों के साथ गेहूं खरीदी के नाम पर हुई धोखाधड़ी के मामले में तत्काल एवं सख्त कार्रवाई की जावे। किसानों की मेहनत की कमाई लेकर फरार हुए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा पीडि़त किसान भाइयों को उनका बकाया भुगतान दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। किसानों ने अपनी उपज बेचकर भुगतान की उम्मीद की थी, लेकिन भुगतान न मिलने से वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
श्री गुजराती द्वारा पुलिस प्रशासन से यह भी आग्रह किया गया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों को न्याय मिल सके और भविष्य में किसी भी भोले-भाले किसान के साथ इस प्रकार की धोखाधड़ी दोबारा न हो।
किसानों के हितों की रक्षा और उनकी मेहनत की कमाई सुरक्षित दिलाना हमारी प्राथमिकता है।








