मीनाक्षी क्षेत्र स्थित भवानी चौक के मंदिर की पुनर्थापन के द्वितीय वर्ष पर भजन संध्या कल

Join Us

भवानी चौक का सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण पालिका की उपलब्धि

पर्यावरण दिवस के अवसर पर अवधूत सिद्ध महायोगी दादागुरू का रहेगा पावन सानिध्य

नर्मदापुरम्। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव की विशेष रूचि से उनके वार्ड से लगे हुए हिस्से मीनाक्षी क्षेत्र स्थित भवानी चौक का सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण होने से आवागमन में सुधार हुआ है। यह उनकी विशेष उपलब्धि में शामिल है। देवी जी और हनुमान जी और शिवजी के मंदिर को एक ही स्थान पर पुनर्थास्पन किए हाई मास्क लैंप लगाए जाने से यह चौक काफी व आकर्षक हो गया है।

विधायक प्रतिनिधि व भवानी चौक इच्छापूर्ति दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि 5 जून को भव्य मंदिर निर्माण की स्थापना के द्वितीय वर्ष व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अवधूत सिद्ध महायोगी दादागुरू के पावन सानिध्य में विशाल भजन संध्या का आयोजन 5 जून को रात्रि 8 बजे से होगा। जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर अपनी मधुर प्रस्तुति से भक्ति रस की अमृत वर्षा करेंगी। महेंद्र यादव ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के इस विशेष अवसर पर धर्म भक्ति और संस्कृति के इस दिव्य आयोजन में अपनी उपस्थिति देकर पुण्य लाभ लें।

Previous articleआज का राशिफल
Next articleआंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने दिया धरना