भोपाल (आरएनएस)। ट्विशा शर्मा मौत मामले में लगातार सीबीआई जांच कर रही है। दिल्ली से आई एक स्पेशल टीम ने क्राइम रिक्रिशन किय़ा है। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी की गई।इसके लिए सीबीआई ने करीब 80 किलो वजन की डमी को फंदे पर लटकाया और फिर उतारा। डमी का वजन ट्विशा के बराबर करने के लिए उसमें रेत भरी गई और पैरों में लोहे के डंबल बांधे गए। करीब दो घंटे तक चली इस प्रक्रिया में सीबीआई ने अब तक सामने आए तथ्यों को घटनास्थल की परिस्थितियों से मिलाने की कोशिश की क्राइम रिक्रेशन के समय सीबीआई यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय क्या हुआ था और उपलब्ध तथ्यों का घटना स्थल से कितना मेल बैठता है। बता दें कि रीक्रिएशन की पूरी प्रक्रिया करीब दो घंटे तक चली। वीडियोज और फोटो से पता चला है कि ट्विशा के फांसी के फंदे को समर्थ और गिरिबाला दोनों ने साथ में खोला था।
0








