भोपाल सांची दुग्ध विक्रेताओं के मार्जिनमनी में 06 से 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी, सोमवार से मिलेगा लाभ

Join Us

भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित भोपाल ने क्षेत्रांर्गत सांची डिपोए पार्लर
एजेन्सी एजेन्ट्स द्वारा सांची के विभिन्न प्रकार के दूध पैकिट्स पर विक्रेता मार्जिनमनी में 06 से 15 फीसदी की वृद्वि करते हुए उपहार दिया है। वर्ष 2023 में आखिरीबार रिटेलर मार्जिनमनी में वृद्वि की गई थी।
प्रीतेश जोशी ने बताया कि रिटेलरों के द्वारा विक्रेता मार्जिनमनी में वृद्वि करने की मांग तीन साल से लगातार की जा रही थीए सांची रिटेलरों की मांग को पूरी करते हुए मार्जिनमनी में वृद्वि करने का निर्णय लिया गया है। जो 01 जून 2026 से प्रभावशील होगा।
सांची ब्राण्ड के विभिन प्रकार के दूध पैकिट्स एफसीएम, स्टैण्डर्ड डीटीएम चाह पर लगभग 06 फीसदी तथा टीएम दूध पर लगभग 15 फीसदी मार्जिनमनी की वृद्वि की गई है। डीटीएम दूध 180 एमएल पर रिटेलर मार्जिनमनी को यथावत रखा गया है।
भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित क्षेत्रांर्गत सांची डिपो पार्लर एजेन्सी एजेन्ट्स संचालकों ने भोपाल सहकारी दुग्ध संध का धन्यवाद करते हुए कहा कि सांची रिटेलर के विक्रेता मार्जिनमनी में तीन साल बाद वृद्वि हुई हैए उसके लिए धन्यवाद सांची।

 

Previous articleमौत का तांडव’ मां ने 3 मासूम बेटियों के साथ जहर खाकर किया सुसाइड, फैली सनसनी
Next articleटाटा ग्रुप ने किया स्पेशल डिविडेंड का ऐलान, हर शेयर पर मिलेंगे 11.70 रुपए; जानें क्या है रिकॉर्ड डेट