शख्स ने कुल्हाड़ी से काट दिया अपना ही प्राइवेट पार्ट, वजह जानकर डॉक्टर भी दंग; हालत गंभीर

Join Us

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बेहद हैरान और विचलित कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक शख्स ने अंधविश्वास और सनक के चक्कर में कुल्हाड़ी से अपना ही प्राइवेट पार्ट काट डाला। इस खौफनाक कदम को उठाने के बाद शख्स की हालत बेहद बिगड़ गई, जिसके बाद उसे लहूलुहान अवस्था में छतरपुर जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान जब खुद पीडि़त शख्स ने इस आत्मघाती कदम के पीछे की हैरान करने वाली वजह का खुलासा किया, तो वहां मौजूद डॉक्टरों से लेकर पुलिसकर्मियों तक के होश उड़ गए।
काम वासना मिटाने के लिए उठाया कदम
यह दिल दहला देने वाली घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 भटीपुरा की है। अस्पताल में भर्ती कराए गए 42 वर्षीय पीडि़त शख्स की पहचान भटीपुरा निवासी राममिलन यादव के रूप में हुई है। स्ट्रेचर पर तड़पते हुए राममिलन ने डॉक्टरों और परिजनों को बताया कि उसने केवल भगवान का भजन करने, अपनी काम वासना को हमेशा के लिए मिटाने और गृहस्थ जीवन के बंधनों से पूरी तरह मुक्त होने के लिए यह कदम उठाया है। उसका मानना था कि ऐसा करने से वह सांसारिक बंधनों से आजाद हो जाएगा और आगे चलकर जीवन में उससे कभी कोई पाप नहीं होगा।
कुएं पर जाकर खुद किया वार
मिली जानकारी के मुताबिक, राममिलन यादव शनिवार सुबह करीब 9 बजे अपने खेत के पास स्थित कुएं पर गया था। वहां उसने अचानक पास रखी कुल्हाड़ी उठाई और अपने ही प्राइवेट पार्ट पर जोरदार वार कर उसे शरीर से अलग कर दिया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले कृत्य को अंजाम देने के बाद उसने बिना हिम्मत हारे खुद ही फोन करके अपने चचेरे भाई को इस बात की जानकारी दी कि उसने क्या कर डाला है।
भाई की बात सुनकर परिजन बदहवास हालत में दौड़ते हुए खेत पर पहुंचे, जहां राममिलन खून से लथपथ तड़प रहा था। परिजन उसे तुरंत छतरपुर जिला अस्पताल लेकर भागे।
घर में चल रही थी बेटी की शादी की तैयारियां
ग्रामीणों और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, राममिलन यादव के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। सबसे दुखद बात यह है कि आगामी अगले महीने की 25 तारीख को उसकी एक बेटी का विवाह होना तय हुआ है, जिसकी खुशियों और तैयारियों में पूरा घर लगा हुआ था। इसके अलावा, राममिलन की पत्नी भी लंबे समय से लकवा (पैरालिसिस) जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं और बिस्तर पर हैं।
ऐसे समय में घर के मुखिया द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से पूरा परिवार सदमे में है और घर की खुशियां मातम में बदल गई हैं। फिलहाल जिला अस्पताल के सर्जन्स और डॉक्टरों की एक विशेष टीम घायल राममिलन का इलाज कर रही है। डॉक्टरों का कहना है कि शरीर से अत्यधिक मात्रा में खून बह जाने के कारण उसकी हालत लगातार नाजुक और चिंताजनक बनी हुई है।

 

Previous articleगुनगा थाना क्षेत्र में एक छात्रा की सल्फास खाने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शनिवार देर रात पिता ने उसे
Next articleमौत का तांडव’ मां ने 3 मासूम बेटियों के साथ जहर खाकर किया सुसाइड, फैली सनसनी