मेष राशि: आज आपका दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी दोस्त से बात-बात में ही आपको महत्वपूर्ण काम मिल सकता है जिससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं। ऑफिस में आज कार्यभार अधिक हो सकता है। कामकाजी महिलाओं को अपने काम के लिये किसी संस्था से सहयोग मिलेगा।
वृष राशि: आज के दिन आपके लिए इनोवटिव होने वाला है। आज आपकी कार्यप्रणाली में नवाचार देखने को मिलेगा। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉंम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन बेहतर गुजरेगा। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिये प्रोत्साहन मिल सकता है। आपको धन लाभ होगा। आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे।
मिथुन राशि: आज आपके जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी और आपका दिन शुभ कार्यों में बीतेगा। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। धार्मिक स्थानों पर आना जाना लगा रहेगा साथ ही धार्मिक अनुष्ठान करवाने का विचार करेंगे। संतान को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको किसी काम से अच्छा लाभ मिलेगा।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता वाला रहेगा। आज आपको अपने पेरेंट्स का सही मूड समझकर उनसे अपनी जरूरी बातें अवश्य शेयर करें। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। परिवार में स्थिति ठीक बनी रहेगी। बच्चों की किसी जरूरत को पूरा करने के लिये आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला अनुभव लेकर आएगा। आपको अपने हर काम को तय समय में बांटकर करने की जरूरत है। अन्यथा आपके बहुत से काम अधूरे रह सकते हैं। समय सीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पायेंगे। घर का माहौल ठीक बना रहेगा।
कन्या राशि: आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए बुलावा आ सकता है। आप सबको अपनी बातों से इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी बड़े राजनेता का सानिध्य मिलेगा साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। कुछ नये लोग आपसे जुडऩे की कोशिश कर सकते हैं। छात्रों के लिये दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। छात्र आज अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही उत्साहित रहेंगे। गरम हवाओं से सावधान रहें और सीजनल फलों का सेवन अवश्य करें।
तुला राशि: आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाश करने की कोशिश करेंगे। किसी काम के लिये काफी दिनों से की जा रही मेहनत का फल आपको मिल सकता है। आपको अपने बच्चों से काम में सपोर्ट मिलेगा। संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर जाने का अवसर मिल सकता है।
वृश्चिक राशि: आज का आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढऩे का नया रास्ता मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी काम की नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
धनु राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक लाभ दिलवा सकती है। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से जुडऩे का मौका मिलेगा। आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। आपको उस काम के लिये आज सर्टिफिकेट भी मिल सकता है।
मकर राशि: आज आपका दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। यदि आज आप बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं, तो आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसले करने की जरुरत है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद जरूर लेनी चाहिए। काफी दिनों से पेंडिंग महत्वपूर्ण सरकारी काम आज किसी राजनीतिक हस्ती के सहयोग पूरा हो जाएगा।
कुंभ राशि: आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसमें सफल जरूर रहेंगे। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने जाने का अवसर आपको मिलेगा। किस बड़ी विदेशी कंपनी से नौकरी के लिये आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है। साइंस स्ट्रीम के छात्रों को बड़ा अवसर मिल सकता है। आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिये किसी अनुभवी आदमी से मदद मिल सकती है। गर्मी या लू से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सेवन अधिक करें। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरूरी कामों में हाथ बटा सकते है।
मीन राशि:आज आपको जीवन में कुछ खास मौके मिल सकते हैं। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है, जो आपके काम की नई शुरुआत में आपकी मदद कर सकता है। आर्थिक स्तर पर आप मजबूत बने रहेंगे। आपकी व्यवसायिक परियोजना पूरी हो सकती है। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनका काम आज अच्छा रहेगा। आज आप किसी फॅमिली फंक्शन में जाने जाने का मौका मिलेगा। घर के कामों में पिता की मदद से आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जायेंगे। शाम को बच्चों के साथ पार्क जायेंगे जहां आईसक्रीम का आनंद उठाएंगे।






