पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से 17 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

Join Us

पाकिस्तान के मरदान जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां स्वात एक्सप्रेसवे पर एक बस की टक्कर से 17 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में पांच लोग घायल भी बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक बस खराब होने की वजह से सडक़ किनारे खड़ी थी, तभी दूसरी बस ने उसमें टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम इलाके के मरदान जिले में सडक़ हादसा हो गया। यहां स्वात एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार बस ने सडक़ किनारे खड़ी एक मोटरबस को टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यात्री बस सडक़ किनारे खड़ी एक अन्य बस से टकरा गई, जो किसी खराबी के कारण खड़ी थी। पुलिस ने बताया कि मृतक ऊपरी दीर और बाजौर जिलों के निवासी थे।
शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि खड़ी बस के जनरेटर में खराबी आ गई थी, जिसके कारण उसे सडक़ किनारे रुकना पड़ा, तभी तेज रफ्तार बस ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जबकि बचाव दल घटनास्थल पर राहत कार्य जारी रखे हुए हैं। बस यात्रियों को सुरम्य स्वात घाटी ले जा रही थी।

Previous articleबांग्लादेश में सरिया से लदा ट्रक खाई में पलटा, कम से कम 15 लोगों की मौत
Next articleइबोला वायरस ने कांगो में मचा दिया हाहाकार, 900 के पार पहुंची मामलों की संख्या, 119 मौत दर्ज