दिग्गज फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उनकी पहली वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो का एलान कर दिया गया है। जो इस तारीख को ओटीटी पर स्ट्रीम होगी।
राजकुमार हिरानी की पहली वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो का एक खास पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में दो लडक़े पीठ दिखाकर खड़े हैं। यही वजह है कि फिल्म की स्टार कास्ट से पर्दा अभी तक नहीं उठ सका है। यह सीराज हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
प्रीतम एंड पेड्रो एक साइबर-क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। राजकुमार हिरानी ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ नाम की वेब सीरीज के जरिए ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। इस सीरीज में कथित तौर पर अरशद वारसी और विक्रांत मैसी मुख्य (साइबर पुलिस) भूमिका में नजर आ सकते हैं। इस प्रोजेक्ट में राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी भी अपना एक्टिंग डेब्यू कर सकते हैं।
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित आखिरी फिल्म का नाम डंकी है। यह फिल्म 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। राजकुमार हिरानी ने डंकी की सफलता के बाद ओटीटी की दुनिया में सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो से कदम रखा है।








