मां बहन का ट्रेलर जारी; अदाओं से नहीं, हत्या से धक-धक कराने आईं माधुरी दीक्षित

Join Us

माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की डार्क कॉमेडी ड्रामा फिल्म मां बहन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जैसी उम्मीद की जा रही थी, फिल्म अफरा-तफरी, अप्रत्याशित मोड़ और हास्य परिस्थितियों से भरपूर होने वाली है। निर्देशन की कमान सुरेश त्रिवेनी ने संभाली है, जो विद्या बालन की फिल्म तुम्हारी सुलु के निर्देशक रह चुके हैं। कहानी एक मां और उसकी 2 बेटियों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसमें तडक़ा लगाने का काम रवि किशन ने किया है।
ट्रेलर की शुरुआत रेखा (माधुरी) से होती है, जो कॉलोनी की रानी है और उसकी एक झलक का मोहल्ला दीवाना है। उसकी बड़ी बेटी जया (तृप्ति) शादीशुदा है और छोटी बेटी सुषमा (धर्णा दुर्गा) रील्स की दीवानी है। तीनों की जिंदगी में तब भूचाल आता है, जब गुप्ता (रवि) की उनके घर पर हत्या हो जाती है। बस यहीं से कहानी में उठा-पटक शुरू हो जाती है। कुल मिलाकर ट्रेलर मजेदार है। फिल्म 4 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
फिल्म को तुम्हारी सुलु और जलसा जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है. जानकारी के मुताबिक, ‘मां बहन’ एक ऐसी कहानी है, जिसमें एक मां और उसकी अलग रह रही बेटियां अचानक एक बड़े क्राइम में फंस जाती हैं. इसके बाद शुरू होता है झूठ, राज और अजीब घटनाओं का सिलसिला. नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल अकाउंट पर फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए लिखा है कि धक-धक हो रहा है? इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट 4 जून को बताया गया है.
फिल्म में माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की जोड़ी पहली बार इतनी अलग शैली में दिखाई देगी. वहीं रवि किशन भी अपने दमदार अंदाज से कहानी में नया ट्विस्ट लाने वाले हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से एक्ट्रेस बनीं धारणा दुर्गा भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं. मेकर्स का दावा है कि फिल्म में फैमिली ड्रामा, कॉमेडी, थ्रिल और इमोशनल मोमेंट्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. ‘मां बहन’ को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.

Previous articleसिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएंगे राजकुमार हिरानी, सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो की रिलीज डेट से उठा पर्दा
Next articleकरुप्पु महज एक हफ्ते में वल्र्डवाइड हुई 200 करोड़ के पार, बनी सूर्या के करियर की सबसे बड़ी फिल्म