राम चरण की पेड्डी में धमाकेदार डांस से रंग जमाएंगी श्रुति हासन, गाने का प्रोमो जारी

Join Us

सुपरस्टार राम चरण अपनी आगामी फिल्म पेड्डी को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। जब से निर्माताओं ने ट्रेलर जारी किया है, तब से फैंस ही नहीं बल्कि सितारे भी फिल्म की रिलीज के लिए बेसब्र हैं। अब यह उत्साह और बढ़ जाएगा क्योंकि फिल्म में शामिल आइटम नंबर का प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। गाने का नाम हेलअल्लालो है, जिसमें राम के श्रुति हासन को जबरदस्त डांस करते हुए देखा जा सकता है।
हेलअल्लालो गाने में राम और श्रुति के अलावा, जाह्नवी कपूर भी अपने डांस का तडक़ा लगाती दिखती हैं जो फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं। गाने को संगीत एआर रहमान ने दिया है और इसे टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। हालांकि पूरे गाने का वीडियो 23 मई को आधिकारिक तौर पर रिलीज किया जाएगा। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित यह फिल्म 4 जून को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं के साथ रिलीज हो रही है.
इस फिल्म में राम केवल अभिनय नहीं कर रहे, बल्कि एक मजदूर वर्ग के आदमी के जीवन को पूरी तरह से जी रहे हैं।
पेड्डी में उनके लुक की बात करें तो उनके बिखरे बाल और मिट्टी से सना चेहरा साफ दिखाई देता है। यह फिल्म बड़े-बड़े पैन-इंडिया प्रोजेक्ट्स से अलग है, जो सिर्फ चमक-धमक दिखाने के बजाय जीवन के संघर्षों और स्थानीय संस्कृति की सच्ची कहानियों पर ध्यान देती है।
यह फिल्म राम की अभिनय क्षमता की गहराई को दर्शाती है और ग्रामीण जीवन के भावनात्मक पक्ष को उजागर करती है।

Previous articleसेबी ने आईपीओ और री-लिस्टिंग के प्राइस डिस्कवरी सिस्टम में बड़े बदलाव का दिया प्रस्ताव
Next articleसिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएंगे राजकुमार हिरानी, सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो की रिलीज डेट से उठा पर्दा