भूत बंगला वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस: पोस्ट कोविड एरा में बनी अक्षय की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म , 300 करोड़ क्लब में होगी एंटर?

Join Us

भूत बंगला दुनियाभर में खूब पसंद की जा रही है. फिल्म ने दुनियाभर में 279 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और अब फिल्म की नजरें 300 करोड़ क्लब पर टिकी है.
प्रियदर्शन की भूत बंगला बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. पोस्ट कोविड एरा में ये फिल्म अक्षय कुमार की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. फिल्म अब वर्ल्डवाइड 300 करोड़ कलेक्शन को चेज कर रही है. आइए जानते हैं फिल्म ने अभी तक कितना कलेक्शन किया.
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने इंडिया में नेट 187.71 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 279.04 करोड़ कमा लिए हैं. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 57.55 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म की नजरें अब 300 करोड़ क्लब में एंट्री पर हैं. इसी के साथ फिल्म ग्लोबली अक्षय कुमार की 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन गई है. फिल्म ने मिशन मंगल को पीछे छोड़ दिया है.
वहीं अक्षय की पोस्ट कोविड एरा की फिल्मों की बात करें तो भूत बंगला तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है. भूत बंगला ने 34 दिनों में ओएमजी 2 (220 करोड़), स्काई फोर्स (174.26 करोड़), जॉली एलएलबी 3 (170.26 करोड़), केसरी चैप्टर 2 (149.64 करोड़), बड़े मियां छोटे मियां ( 111.64 करोड़), सम्राट पृथ्वीराज (90.24 करोड़) और राम सेतु (83.02 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है.
भूत बंगला का टारगेट अब हाउसफुल 5 और सूर्यवंशी है. हाउसफुल 5 ने 304.12 करोड़ कमाए. वहीं सूर्यवंशी ने 291.14 करोड़ कमाए.
फिल्म की बात करें तो इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. वहीं वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, तबु, राजपाल यादव, परेश रावल जैसे स्टार्स हैं. फिल्म में अक्षय कुमार की बहन मिथिला पालकर बनी हैं. अक्षय मिथिला की शादी करवाना चाहते हैं. वो ये शादी अपने पुश्तैनी बंगले में करवाने की कोशिश करते हैं, जिसके बाद फिल्म में काफी ट्विस्ट आते हैं.

Previous articleफिल्म मां बहन के किरदारों का हुआ नामकरण, निर्माताओं ने बताया आज आएगा ट्रेलर
Next articleबॉक्स ऑफिस पर ‘करुप्पु’ ने 100 करोड़ आंकड़ा किया पार, धीमी पड़ी ‘पति पत्नी और वो दो’ की रफ्तार, ‘आखिरी सवाल’ समेत बाकी फिल्मों का भी ऐसा रहा हाल