बॉक्स ऑफिस पर ‘करुप्पु’ ने 100 करोड़ आंकड़ा किया पार, धीमी पड़ी ‘पति पत्नी और वो दो’ की रफ्तार, ‘आखिरी सवाल’ समेत बाकी फिल्मों का भी ऐसा रहा हाल

Join Us

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, जिसमें साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्में शामिल हैं। वहीं अलग-अलग जॉनर की भी कई फिल्में मौजूद हैं। जानते हैं कि बुधवार का दिन इन फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर कैसा बीता और कैसी रही इनकी कमाई?
आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने छठे दिन बुधवार को 2.75 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे पहले मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 3.50 करोड़ रुपए रहा था। वहीं अब फिल्म का कुल कलेक्शन 27 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
तमिल स्टार सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। यही कारण है कि फिल्म ने एक हफ्ते के अंदर ही 100 करोड़ रुपए के आंकड़े को भी पार कर लिया है। छठे दिन बुधवार को ‘करुप्पु’ ने 10.30 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही छह दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 105.35 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर सांसें भर रही है। फिल्म ने छठे दिन बुधवार को सिर्फ 19 लाख रुपए की कमाई की। जबकि फिल्म का कुल कलेक्शन छह दिनों में महज 2.59 करोड़ रुपए ही हो पाया है।
भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला को दिखाती फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ लोगों को अभी भी प्रभावित कर रही है। हालांकि, अब पहली बार 14वें दिन फिल्म की कमाई लाखों में सिमटी है। बुधवार को फिल्म ने 98 लाख रुपए की कमाई की। इस तरह से अब फिल्म का कुल कलेक्शन 23.65 करोड़ रुपए तक हो गया है।
रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 20 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म अभी भी करोड़ों में ही कमाई कर रही है। अब 20वें दिन तीसरे बुधवार को भी फिल्म ने 1.10 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 88.10 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

Previous articleभूत बंगला वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस: पोस्ट कोविड एरा में बनी अक्षय की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म , 300 करोड़ क्लब में होगी एंटर?
Next articleनिर्देशक प्रशांत वर्मा का बड़ा दांव, महाकाली में शामिल किया एक और बॉलीवुड कलाकार