एमपी में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट जारी

Join Us

भोपाल (म.प्र.) । मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी, 37 जिलों में हीटवेव अलर्ट। खंडवा सबसे गर्म, कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा।
मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए सिर्फ एक समस्या नहीं, बल्कि आफत बनती जा रही है। शनिवार को कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। ऐसा हाल था कि दोपहर में सडक़ें सुनसान हो गईं और लोग सिर्फ जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकले। रूक्क ङ्खद्गड्डह्लद्धद्गह्म् ्रद्यद्गह्म्ह्ल के तहत मौसम विभाग ने प्रदेश के 37 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। सबसे ज्यादा तापमान खंडवा में 45.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार और देवास में लू के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले दो से तीन दिनों तक गर्म हवाओं का प्रभाव और बढ़ सकता है। कई शहरों में रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा बना हुआ है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही। रात भर गर्म हवाएं चलने का सिलसिला लगातार जारी है। भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, खरगोन, बड़वानी और सीहोर जैसे जिलों में दोपहर के समय हालात और भी ज्यादा गंभीर हो रहे हैं। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन और चक्कर आने से मरीज आ रहे हैं। रिपोट्र्स के अनुसार, कई जगहों पर कूलर और बिजली की मांग अचानक बढ़ गई है। ग्रामीण इलाकों में समस्या सबसे ज्यादा है, जहां दोपहर में खेतों में काम करना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में नहीं निकलने की सलाह दी है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इस बार मई में तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। इंदौर और उज्जैन संभाग में लगातार गर्म हवाएं चल रही हैं। मंदसौर, नीमच और झाबुआ में भी तेज लू का असर देखा गया है। कुछ जगहों पर सडक़ें तपने लगीं और बाइक पर चलने वाले लोग चेहरे ढककर निकलते नजर आए। हालांकि, इस भयंकर गर्मी के बीच कुछ इलाकों में मौसम ने थोड़ी राहत भी दी है। कटनी में देर शाम तेज आंधी के साथ ओले गिरने की सूचना मिली। उमरिया में बारिश और तेज हवाओं के चलते खरीदी केंद्रों में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। सागर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, शिवपुरी और रायसेन में भी मौसम अचानक बदला और हल्की बारिश हुई। लेकिन इससे तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई। अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश में अभी गर्म और शुष्क हवाओं का प्रभाव बना रहेगा। यह कहा जा रहा है कि मई के अंत तक लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। मौसम विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और जरूरत पडऩे पर आगे भी अलर्ट जारी किए जा सकते हैं।

Previous articleप्रदेश में निरंतर सशक्त हो रही स्वास्थ्य सेवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleधार्मिक आयोजन: विवाह वर्षगांठ पर सक्सेना दंपत्ति ने कराया सुंदरकांड का पाठ, समाज को दी नई दिशा