सीबीआई ने महिला प्रोफेसर को किया गिरफ्तार, एनटीए पैनल का थीं हिस्सा

Join Us

नईदिल्ली (आरएनएस)। नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की लगातार गिरफ्तारियां जारी हैं। अब एजेंसी ने महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली जीव विज्ञान की महिला प्रोफेसर मनीषा गुरुनाथ मंधारे को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने उक्त महिला को पेपर लीक गिरोह का दूसरा सरगना बताया है। सीबीआई ने बताया कि मंधारे को दिल्ली से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। नीट पेपर लीक मामले में ये सीबीआई की 9वीं गिरफ्तारी है।सूत्रों ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि मंधारे ने छात्रों से लाखों रुपये लेकर विशेष कक्षाएं संचालित कीं। इस दौरान लीक हुए प्रश्न, उनके विकल्प और उत्तर छात्रों को बोलकर लिखवाए गए। सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) से प्रश्न पत्रों के 2 सेट- एक हाथ से लिखा हुआ और एक टाइप किया हुआ ।
लीक हुए थे।
इसके पीछे कल गिरफ्तार किए गए प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी और मंधारे का हाथ था।
सीबीआई ने बताया कि एनटीए द्वारा विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद मनीषा ने नीट के लिए काम किया। अप्रैल में उसने पुणे की एक अन्य आरोपी मनीषा वागमारे के माध्यम से नीट उम्मीदवारों से संपर्क किया और छात्रों को कोचिंग दीं। सीबीआई ने बताया कि आरोपी ने वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न छात्रों को बताए। इनमें से अधिकांश प्रश्न 3 मई को आयोजित नीट- यूजी परीक्षा के वास्तविक प्रश्नपत्र से मेल खाते थे।
००

 

Previous articleनीट पेपर लीक केस 2026 : सीबीआई के रडार पर पीवी कुलकर्णी, पुराने पेपर सेटिंग की हो रही जांच
Next articleसीजेआई सूर्यकांत की कॉकरोच वाले बयान पर सफाई, कहा-बयान को गलत तरीके से पेश किया, मुझे युवाओं पर गर्व…