आईपीएल 2026: विराट कोहली ने आईपीएल करियर का 9वां शतक लगाया, बने प्लेयर ऑफ द मैच

Join Us

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 57वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बेहतरीन शतकीय पारी (105*) खेली। यह उनके आईपीएल करियर का कुल 9वां शतक रहा। अपनी शतकीय पारी के दौरान उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 14,000 रन पूरे किए। उनकी बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की। कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
कोहली ने पारी का दूसरा ओवर करने आए वैभव अरोड़ा की जमकर खबर ली। इस दिग्गज बल्लेबाज ने अरोड़ा के ओवर में 4 चौके लगाए। पिछली 2 पारियों में शून्य पर आउट होने वाले कोहली आज बेहतर लय में नजर आए और उन्होंने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस बीच उन्होंने पडिक्कल के साथ मिलकर 92 रन की साझेदारी की। उन्होंने अपनी पारी को शतक में तब्दील किया।
कोहली टी-20 क्रिकेट में 14,000 रन बनाने वाले विश्व के सिर्फ छठे बल्लेबाज बने हैं। वह अब क्रिस गेल, जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, डेविड वार्नर और कीरोन पोलार्ड ही ये आंकड़ा छूने में सफल हुए हैं। बता दें कि गेल ने 463 टी-20 मैचों में 14,562 रन, पोलार्ड ने 735 मैचों में 14,482 रन, हेल्स ने 528 मैचों में 14,449 रन, वार्नर ने 439 मैचों में 14,284 रन, और बटलर ने 14,200 रन बनाए हुए हैं।
कोहली ने आईपीएल 2026 के दौरान ही लीग में अपने 9,000 रन पूरे किए थे। उन्होंने अपने बेमिसाल करियर में लगभग 40 की औसत के साथ 9,100 से अधिक रन बनाए हैं। वह लीग में 9 शतक और 66 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। आईपीएल में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 113 रन रहा है। आईपीएल के इतिहास में कोहली के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 8,000 रन भी नहीं बना सका है।
आईपीएल में कोहली के बाद बटलर ने 7 शतक लगाए हुए हैं। इस सूची में केएल राहुल और गेल ने आईपीएल में 6-6 शतक लगाए हुए हैं। यह कोहली का टी-20 क्रिकेट में कुल 10वां शतक है। बता दें कि टी-20 प्रारूप में उनसे ज्यादा शतक सिर्फ गेल (22), और बाबर आजम (13) ने लगाए हैं। उन्होंने टी-20 में शतकों के मामले में वार्नर (10) की बराबरी की है।

Previous articleक्रिकेट में एक नया अध्याय तब जुड़ गया जब एक महिला क्रिकेटर को सीनियर मेंस टीम का कोच बना दिया गया. ये
Next articleन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, जेम्स रियू और एमिलियो गे को मिला मौका