विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में एक और शानदार पारी खेलकर अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई कोहली ने रायपुर में केकेआर के खिलाफ 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 60 गेंद में 11 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 105 रन बनाए. जिसके वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पांच गेंद पहले ही मैच को अपने नाम कर लिया.
कोहली ने जहां इस धमाकेदार पारी से अपनी टीम को शानदार जीत दिलाकर 16 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में टॉप पर पहुंच दिया वहीं उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए.
अपनी शानदार सेंचुरी के दौरान, विराट कोहली टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेजी से 14,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने ये कारनामा 409 पारियों में ही अंजाम दे दिया. जिसके साथ क्रिकेट में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल उनसे पीछे छूट गए. उन्होंने ये कारनामा 423 पारियों में किया था.
विराट कोहली ने केकेआर
के खिलाफ अपना 279 वां आईपीएल मैच खेला. जिसके साथ वो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए. इससे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के नाम था, जिन्होंने 278 मैच खेले हैं. याद रहे कि धोनी इस सीजन चोट के कारण अब तक एक भी मैच नहीं खेल सके हैं. इस सूची में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, उन्होंने भी 278 मैच खेले हैं.
मैच में कोहली ने शानदार पारी खेली, जिसकी वजह से उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. ये उनके आईपीएल करियर का 21 पीओटीएम अवॉर्ड था. जिसके साथ वह रोहित शर्मा के अब तक के सबसे ज्यादा पीओटीएम हासिल करने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली,
कोहली आईपीएल इतिहास में सिर्फ दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ कई सेंचुरी बनाई हैं. उन्होंने गुजरात लायंस और केकेआर के खिलाफ सेंचुरी की. जबकि जोस बटलर ने केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ये कारनामा किया है.
कोहली ने चेज करते हुए नाबाद 105 रनों की शानदार पारी खेली. जो आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी तीसरी सेंचुरी थी, जिससे उन्हें जोस बटलर के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली. बटलर ने भी लक्ष्य का पीछा करते ढ्ढक्करु में अब तक सबसे ज्यादा तीन सेंचुरी लगाई है.
विराट कोहली की ये 9वीं आईपीएल सेंचुरी थी जबकि टी20 में 10वीं सेंचुरी थी. जो कि किसी भी भारतीय बल्लेबाज के लिए सबसे ज्यादा है.
कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर अपना दबदबा बनाए रखा. उन्होंने इस मैच मे केकेआर के खिलाफ 1100 रन पूरे किए. जिसके साथ वो चार अलग-अलग टीमों के खिलाफ 1100 से ज्यादा आईपीएल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए.








