कमिश्नर और कलेक्टर ने सोहागपुर में किया वेयरहाउसों का निरीक्षण

Join Us

 निर्माणाधीन सांदीपनी स्कूल का निर्माण कार्य पूर्ण कर जुलाई में हैंडओवर करने के दिए निर्देश

नर्मदापुरम (निप्र)। नर्मदापरम संभाग कमिश्नर श्रीकांत बनोठ एवं कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बुधवार को अपने प्रशासनिक अमले के साथ सोहागपुर पहुंच कर वहां दो वेयरहाउस का निरीक्षण कर उपार्जन की प्रक्रिया का अवलोकन किया और गेहूं खरीदी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कमिश्नर एवं कलेक्टर सोहागपुर के ग्राम केवलारी के रितु वेयरहाउस पहुंचे उन्होंने गेहूं उपार्जन का निरीक्षण किया साथ ही वहां पर उपस्थित किसानों से उपार्जन संबंधी चर्चा की। खरीदी केंद्र प्रभारी ने बताया कि हम्मालों की कमी के चलते गेहूं तुलाई की प्रक्रिया धीमी है फिर भी यथासंभव जो किसान उपार्जन केंद्र में आ रहे हैं उनकी प्राथमिकता से गेहूं की तुलाई की जा रही है। कमिश्नर श्री बनोठ ने सर्वेयर को निर्देश दिए कि वे किसी भी स्थिति में अमानक गेहूं का उपार्जन न करें। अपितु किसानों से एफएक्यू स्तर का साफ सुथरा गेहूं ही लेवे। उन्होंने निर्देश दिए की ओपन स्टेक की मैपिंग भी अनिवार्य रूप से की जाए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कमिश्नर को अवगत कराया की गेहूं उपार्जन का अब तक लगभग 80त्न राशि का भुगतान संबंधित किसानों को किया जा चुका है। इस दौरान उन्होंने किसानों के लिए विशेष तौर पर तैयार मेडिकल किट का अवलोकन किया और निर्देश दिए कि यदि कोई किसान बीमार हो रहा है या उसे किसी प्रकार की स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कत है तो मेडिकल किट का उपयोग प्राथमिकता से कर किसानों को राहत दी जाए। इस दौरान कमिश्नर ने पटवारी प्राची काकोडिय़ा को निर्देश दिया कि वह प्रतिदिन वेयरहाउस आकर उपार्जन प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित कराए।
गोडाउन सर्वेयर को कारण बताओं नोटिस देने के दिए निर्देश
कमिश्नर एवं कलेक्टर ने तत्पश्चात ग्राम बोदी पहुंच कर शक्ति एग्रो सर्विस वेयरहाउस का निरीक्षण किया। बताया गया कि शादी विवाह के चलते हम्मालो की कमी पड़ रही है। रोज 1000 क्विंटल गेहूं की तुलाई की जा रही है, कल 22 किसानों के गेहूं की तुलाई हुई थी। कमिश्नर और कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में रखें गेहूं के ढेर का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान पाया गया कि गेहूं एफएक्यू स्तर का नहीं है, पंखे भी नहीं लगे हैं और गेहूं में अत्यधिक कंकड़ एवं मिट्टी लगी है। कलेक्टर ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त करते हुए गोदाम सर्वेयर को कारण बताओं नोटिस देने के निर्देश दिए। साथ ही हिदायत दी की किसी भी स्थिति में अमानक स्तर का गेहूं ना खरीदा जाए। इस दौरान उन्होंने रिजेक्टेड दो ट्रैक्टर ट्राली को कतार से अलग लगवाने के निर्देश दिए।
सांदीपनी स्कूल का निर्माण कार्य पूर्ण कर जुलाई में हैंडोवर करने के दिए निर्देश
कमिश्नर श्री बनोठ ने कलेक्टर के साथ सोहागपुर के निर्माणाधीन सांदीपनी स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी कक्षो में फिनिशिंग एवं खिडक़ी दरवाजे लगाने के निर्देश दिए, साथ ही कहां की जुलाई में स्कूल का निर्माण कार्य पूर्ण कर जुलाई में ही हैंडोवर कर दिया जाए ताकि आगामी सत्र से स्कूल में शैक्षणिक कार्य शुरू किया जा सके। कमिश्नर श्री बनोठ ने प्लेग्राउंड, स्टेडियम, म्यूजिक कक्ष, सीनियर एवं जूनियर विग का निरीक्षण किया एवं अतिरिक्त श्रमिक लगाकर दो शिफ्टो में निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को स्कूल की सीढीओ के पास छोटे बच्चों के लिए सीढी निर्माण करने एवं सीढिय़ो में रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि बारिश के दौरान कक्षो में एवं दीवारों में सीलन ना हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।जनपद पंचायत कार्यालय पिपरिया का किया निरीक्षण, सभी शाखाओं को व्यवस्थित रूप से कार्य करने के दिए निर्देश

कमिश्नर और कलेक्टर ने अपने प्रशासनिक अमले के साथ पिपरिया पहुंचकर जनपद पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों को पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से अपनी शाखाओ का कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने मनरेगा शाखा का निरीक्षण किया एवं मनरेगा में प्राप्त बजट एवं भुगतान की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए की जैसे-जैसे कार्य पूर्ण होते जाए वैसे-वैसे कार्यों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। अनावश्यक रूप से भुगतान न रोका जाए। उन्होंने विकास शाखा, सामाजिक न्याय शाखा का निरीक्षण कर बजट एवं योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। प्रधानमंत्री आवास शाखा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूर्ण एवं अपूर्ण आवासो से संबंधित जानकारी ली।

एक ही गाड़ी पूल कर अधिकारी निकले निरीक्षण पर, एसडीएम सहित अन्?य अमला भी रहा एक ही गाड़ी में साथ

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री श्रीकांत बनोठ, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशू जैन ने कार पूल कर एक ही गाडी से निरीक्षण संपन्न किया। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया श्री आकिप खान ने भी तहसीलदार एवं अन्?य अमले के साथ एक ही गाडी का उपयोग निरीक्षण के दौरान किया। वहीं एसडीएम सोहागपुर भी अपने अमले के साथ एक ही गाडी में नजर आई। निरीक्षण के दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती संध्या सिंगारे, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री आकिप खान, तहसीलदार श्री वैभव बैरागी सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

शासकीय उद्यान मटकुली में आम व नींबू के विभिन्न वैरायटियो का निरीक्षण

कमिश्नर श्री बनोठ एवं कलेक्टर श्री मिश्रा ने बुधवार को मटकुली के शासकीय उद्यान का निरीक्षण किया। कुल 55 एकड़ में आम की विभिन्न वैरायटी लगाई गई हैं वही 10 एकड़ में नींबू के पौधे लगाए गए हैं। उद्यान निरीक्षक श्री सदाशिव कनाठे ने बताया कि मटकुली के शासकीय उद्यान में 42 प्रकार की आम की वैरायटी जैसे अल्फांसो, दशेरी, लंगड़ा, चौसा, मल्लिका, आम्रपाली, बाम्बे ग्रीन लगाई गई है इनमें बाम्बे ग्रीन ढाई सौ से 300 ग्राम एवं मल्लिका आम 1 किलो तक के वजन तक का होता है। इस वर्ष 72 लाख रुपए में शासकीय उद्यान की नीलामी हुई है। शासकीय उद्यान में आम एवं नींबू के पौधे तैयार किए जाते हैं। इच्छुक किसानों को न्यूनतम राशि में विभिन्न वैरायटी के आम एवं नींबू के पौधे उपलब्ध कराए जाते हैं।

Previous articleमहंगाई का झटका! अमूल ने देशभर में दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए, 14 मई से लागू होगी नई कीमत