नई दिल्ली,(आरएनएस)। देश में महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है. अमूल का दूध महंगा हो गया है. गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) ने अमूल के 1 लीटर दूध पर 2 रुपये की कीमत बढ़ा दी है. बढ़ी हुई कीमतें 14 मई से लागू होंगी. बढ़ी हुई अमूल दूध की यह कीमत सभी वैरिएंट पर लागू होंगे.पिछली बार कीमतों में वृद्धि 1 मई, 2025 को हुई थी. जीसीएमएमएफ ने एक बयान में कहा कि उसने पूरे भारत में प्रमुख दूध बिक्री, प्रकारों, पैकेटों में ताजे पाउच दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है, जो 14 मई से प्रभावी है.आगे कहा गया है कि यह वृद्धि लगभग 2.5 से 3.5 प्रतिशत प्रति लीटर है, जो औसत खाद्य मुद्रास्फीति से कम है. जीसीएमएमएफ ने कहा, यह मूल्य वृद्धि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है। इस वर्ष पशु आहार, दूध पैकेजिंग फिल्म और ईंधन की लागत में काफी वृद्धि हुई है.
जीसीएमएमएफ ने कहा सहकारी समिति ने बताया कि उसके सदस्य संघों ने किसानों के लिए वसा की खरीद दर में 30 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की है, जो मई 2025 की तुलना में 3.7 प्रतिशत की वृद्धि है. जीसीएमएमएफ भारत में दूध के प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं में से एक है.








