राजस्थान में 48 डिग्री के पार पहुंचा पारा, बाड़मेर रहा सबसे गर्म शहर

Join Us

 -पूर्वोत्तर में झमाझम बारिश का अलर्ट
नईदिल्ली (आरएनएस)। उत्तर भारत के कई हिस्सों में सूरज की तपिश प्रचंड़ होती जा रही है। राजस्थान में पारा 48 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। दूसरी तरफ, पूर्वोत्तर, पूर्व और दक्षिण रा’यों में अंधड़, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 11 रा’यों में मौसम खराब होने का पूर्वानुमान जताया है। असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
राजस्थान का बाड़मेर लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां दिन का तापमान 48.& डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को & जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। बिहार के कई जिलों में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मध्य प्रदेश में लू चलने के आसार हैं।दिल्ली समेत एनसीआर में 1& मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे और शाम होते-होते मौसम में अचानक बदलाव आ जाएगा और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान &4-&6 डिग्री और न्यूनतम 25-27 डिग्री रह सकता है। अगले 7 दिनों में राजधानी के तापमान में &-5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पंजाब में भी गर्मी फिर से बढऩे लगी है। इसके चलते कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है।

Previous articleबसपा नेता एड. कमलेश कुमार को पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी जोन प्रभारी भोपाल नियुक्त
Next articleनीट-यूजी पेपरलीक मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, याचिका में एनटीए को हटाने की मांग