बसपा नेता एड. कमलेश कुमार को पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी जोन प्रभारी भोपाल नियुक्त

Join Us

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश को चार भागों में बांटा गया है एवं संगठन का विस्तार लोकसभा के अनुसार किया गया मध्य प्रदेश में 4 जोन बनाए गए उसमें ग्वालियर जोन रीवा जॉन भोपाल जोन एवं इंदौर जोन और पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी को इसकी जिम्मेदारी सौंप गई भोपाल जोन में एडवोकेट कमलेश कुमार को जॉन प्रभारी बनाया गया है भोपाल जोन में 7 लोकसभा 19 जिले एवं 55 विधानसभाएं हैं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी के निर्देश अनुसार पार्टी  संगठन को मजबूत करने के लिए यह बदलाव किया है कमलेश कुमार सीहोर जिले का ऐसा नाम है जिसने सीहोर की धरती पर जब बहुजन समाज पार्टी की चेतना की
लौ मंद पड़ती दिखाई दे रही थी, तब  आवाज़ नहीं उठाई, बल्कि सोई हुई कौम की ये आत्मविश्वास को पुनः जागृत करने का संकल्प लिया।
जिन्होंने महापुरुषों के सम्मान को अपना स्वाभिमान माना, अन्याय और अपमान के विरुद्ध हर मोर्चे पर निर्भीक होकर संघर्ष किया, और निजी सुख-सुविधाओं तथा प्रतिष्ठित  वन विभाग की नौकरी तक का त्याग कर बहुजन समाज पार्टी को सीहोर जिले में नई ऊर्जा, नई दिशा और नया जीवन देने का ऐतिहासिक कार्य किया।
बहुजन समाज की आन, बान और स्वाभिमान के प्रतीक, संघर्ष, समर्पण और सामाजिक चेतना के जीवंत स्वरूप,
एडवोकेट कमलेश कुमार   को भोपाल जॉन प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर बधाई दी है जिसमें प्रमुख रूप से संजीव  बौद्ध जिला अध्यक्ष बसपा,ने कहा की
आपका यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि बहुजन समाज के विश्वास, संघर्ष और भविष्य की आशाओं का प्रतीक है।
इसी प्रकार समाज के अधिकार, सम्मान और जागरूकता की लड़ाई को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते रहें तथा आपका नेतृत्व बहुजन मिशन को और अधिक मजबूत, करेगा इस मौके पर बधाई संदेश देने वाले नर्सिंग भारती जिला महासचिव, धनराज सिंह थरेले,  हरि ओम बौद्ध,देवकरण कुरल , राकेश मालवीय,लखन लाल, लक्ष्मी नारायण अहिरवार, बंटी जाटव,धीरब अहिरवार,मालवीय,रामस्वरूप  भारतीय, धर्मेंद्र कचनारिया, नवीन भैरवे, वीरू जाटव, लखन, निर्मल,आदि पार्टी कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे एवं न्युक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व एवं पदाधिकारियों का आभार माना।

Previous articleमहाराणा प्रताप जयंती पर पावर हाउस चौराहे पर स्थापित होगी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा
Next articleराजस्थान में 48 डिग्री के पार पहुंचा पारा, बाड़मेर रहा सबसे गर्म शहर