कूनो से आई बुरी खबर, एक झटके में उजड़ गया मादा चीता का कुनबा; 4 शावकों के खाए हुए मिले शव

Join Us

मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बार फिर बेहद बुरी और दुखी करने वाली खबर सामने आई है। यहां पार्क के जंगल में जन्मी मादा चीता ्यत्रक्क12 के चारों शावकों की दर्दनाक मौत हो गई है। मंगलवार, 12 मई 2026 की सुबह जब वन विभाग की मॉनिटरिंग टीम श्योपुर टेरिटोरियल डिवीजन में गश्त पर थी, तब उन्हें डेन साइट (मांद) के पास इन चारों शावकों के शव मिले। इस बड़ी घटना के बाद से कूनो प्रबंधन और वन्यजीव विभाग में भारी हडक़ंप मचा हुआ है।
आंशिक रूप से खाए हुए मिले शव, महज एक महीने पहले हुआ था जन्म
कूनो प्रबंधन द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, मारे गए इन चारों शावकों का जन्म 11 अप्रैल 2026 को ही हुआ था और वे अभी महज एक महीने के ही थे। दिल दहला देने वाली बात यह है कि मौके पर मिले शावकों के शव आंशिक रूप से खाए हुए पाए गए हैं। वन विभाग की मॉनिटरिंग टीम ने इन नन्हे शावकों को 11 मई की शाम को ही अंतिम बार अपनी मां के साथ जीवित और सुरक्षित देखा था, लेकिन एक ही रात में इस मादा चीता का पूरा कुनबा खत्म हो गया।
जंगली जानवर के शिकार की आशंका, मादा चीता पूरी तरह सुरक्षित
शावकों के शवों की स्थिति को देखकर प्रारंभिक जांच में वन विभाग यह आशंका जता रहा है कि किसी अन्य खूंखार जंगली जानवर ने रात के अंधेरे में इन शावकों पर हमला कर उनका शिकार किया है। हालांकि, मौत की असली और सटीक वजहों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। वन विभाग के लिए बड़ी राहत की बात सिर्फ इतनी है कि इन शावकों की मां यानी मादा चीता ्यत्रक्क12 पूरी तरह से सुरक्षित और स्वस्थ है। फिलहाल विभागीय टीमें उस पूरे इलाके की बेहद कड़ी निगरानी कर रही हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि पार्क में मौजूद अन्य सभी चीते पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

Previous articleयुद्ध संकट के बीच पीएम मोदी का मास्टरस्ट्रोक, ऊर्जा संकट दूर करने के लिए 5 देशों के अहम दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री
Next articleसरकार का ऐलान, महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपये, इस तारीख को बैंक खाते में आएंगे पैसे