रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने 2 विकेट से मारी बाजी, मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से हुआ बाहर

Join Us

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 167 रनों के लक्ष्य को आखिरी गेंद पर 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
इस जीत के साथ जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू अंक तालिका में 14 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया है, तो वहीं मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है. इससे पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स सीएसके से हारकर प्लेऑफ से बाहर हुआ था.
मुंबई के 167 रनों के जवाब में आरसीबी को लक्ष्य हासिल करने में काफी ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ा. क्योंकि इस छोटे से लक्ष्य को हासिल करने के लिए 20 ओवर तक बल्लेबाजी करनी पड़ी. इस दौरान उन्होंने अपने 8 विकेट भी खो दिए. आरसीबी की शुरुआत खराब रही जिसने पावरप्ले में विराट कोहली (शून्य), देवदत्त पडिक्कल (12) और कप्तान रजत पाटीदार (08) के विकेट गंवा दिए.
लेकिन कृणाल एक छोर पर डटे रहे, उन्होंने बेथेल के साथ मिलकर जिम्मेदारी संभाली. कृणाल 73 रन (46 गेंद में चार चौके और पांच छक्के) और जैकब बेथेल (27) के बीच चौथे विकेट के लिए 42 गेंद में 55 रन की भागीदारी के दम पर आरसीबी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की.
इसके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. लेकिन उनके आउट होते ही आरसीबी फिर फंस गई और उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों जरूरत थी. जिसमें भुवनेश्वर कुमार ने दो गेंद में एक छक्का मारकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया और फिर आखिरी गेंद पर रासिख सलाम ने दो रन दौड़ कर जीत पक्की कर दी.
भुवनेश्वर कुमार को प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने पहले गेंद से शानदार खेल का प्रदर्शन किया और बैट से एक छक्का मारकर टीम को जीत के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. गेंद से भुवनेश्वर ने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट हासिल किए.
इससे पहले भुवनेश्वर ने रेयान रिकलटन (02), रोहित शर्मा (22) और कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव (शून्य) को आउट करके मुंबई इंडियंस के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया जिससे उसका स्कोर तीन विकेट पर 28 रन हो गया.
लेकिन तिलक (42 गेंद में तीन चौके और दो छक्के) और नमन धीर (47 रन) ने चौथे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी करके टीम को संभाला और सम्मानजनक स्कोर की ओर बढ़ाया. पिच पर बल्लेबाजों को रन जुटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी. जिसकी वजह से वो 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन ही बना सके.

Previous articleआईपीएल के बीच ऑस्ट्रेलिया ने वनडे और टी20 टीम का किया ऐलान, स्क्वाड से 3 स्टार खिलाड़ी बाहर
Next articleआईपीएल 2026: चेपॉक में उर्विल पटेल का आया तूफान, 13 गेंदों में फिफ्टी जडक़र बदला आईपीएल का इतिहास