आईपीएल के बीच ऑस्ट्रेलिया ने वनडे और टी20 टीम का किया ऐलान, स्क्वाड से 3 स्टार खिलाड़ी बाहर

Join Us

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ आगामी व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. जिसमें अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को स्क्वाड से बाहर रखा गया है. हालांकि ये तीनों खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरे के लिए कई नए चेहरों को टीम में शामिल किया है. जिसमें अंडर-19 विश्व कप 2026 के कप्तान ओली पीक और ऑलराउंडर लियाम स्कॉट के नाम शामिल हैं. इन दोनों खिलाडिय़ों को पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है.
मिशेल मार्श पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ सभी व्हाइट-बॉल मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे. वहीं, अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के लिए टी20आई टीम में कोई जगह नहीं है.
वनडे कप्तान कमिंस, हेजलवुड और स्टार्क न तो पाकिस्तान और न ही बांग्लादेश के दौरे पर खेलेंगे. रिपोर्ट के अनुसार ये तीनों तेज गेंदबाज अब अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज अपना ध्यान केंद्रित करेंगे.
रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाडिय़ों की टीमें आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना रखती हैं, वे पाकिस्तान में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर रहेंगे. बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज 30 मई से शुरू होगी. जबकि आईपीएल 2026 का फाइनल मैच 31 मई को खेला जाना है.
ट्रैविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद), कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वार्शुइस (पंजाब किंग्स) और कैमरून ग्रीन अपनी आईपीएल प्रतिबद्धताएं पूरी होने के बाद, तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले बांग्लादेश में टीम के साथ जुड़ेंगे.
मैथ्यू शॉर्ट ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में अपनी जगह बरकरार रखी है, लेकिन हेड, कोनोली, बार्टलेट और ड्वार्शुइस की वापसी के चलते उन्हें बांग्लादेश दौरे की टीम से बाहर कर दिया गया है.
पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम
मिशेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, एडम जम्पा.
बांग्लादेश के लिए ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम
मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, एडम जम्पा
बांग्लादेश के लिए ऑस्ट्रेलिया की टी20आई टीम
मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, एडम जम्पा.

Previous articleआरसीबी कोच एंडी फ्लावर पर लगा जुर्माना, एमआई के खिलाफ मैच के दौरान की थी ये बड़ी गलती
Next articleरोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने 2 विकेट से मारी बाजी, मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से हुआ बाहर