रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मुख्य कोच एंडी फ्लावर को मैच के दौरान चौथे अंपायर से बहस करना भारी पड़ा गया. क्योंकि बीसीसीआई ने उन के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान चौथे अंपायर से गुस्से में बहस करने की वजह से जुर्माना लगा दिया है. ढ्ढक्करु की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए फ्लावर की मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.
आईपीएल ने अपने बयान में कहा, एंडी को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो मैच के दौरान अश्लील शब्दों के इस्तेमाल से संबंधित है. इसी वजह से उनपर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगया गया हैं.
यह घटना 17.2 ओवर में हुई, जब क्रुणाल पांड्या से जुड़े एक विवादित बाउंड्री कॉल के बाद एंडी ने चौथे अंपायर से आक्रामक तरीके से बात की. गजनफर का सामना करते हुए, क्रुणाल ने गेंद को वाइड लॉन्ग-ऑन की ओर हवा में उछाला, जहां नमन धीर ने बाउंड्री लाइन के पास कैच लपका और फिर उसे तिलक वर्मा की ओर उछाल दिया. तिलक कैच पूरा नहीं कर पाए और उन्हें ऐसा लगा कि नमन ने छक्के का इशारा किया है. शायद उन्हें लगा कि नमन का एक जूता बाउंड्री कुशन से टकरा गया है.
हालांकि, रीप्ले में पता चला कि कैच लेने की कोशिश के दौरान नमनधीर कुशन से नहीं टकराए थे. क्रुणाल, जिन्हें क्रैम्प आ रहे थे, उन्होंने रन लेने की कोशिश नहीं की, और वह गेंद अंतत: एक डॉट बॉल साबित हुई. उसी कैच को लेकर फ्लावर ने चौथे अंपायर से बहस कर ली थी.
एंडी ने अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी अमित शर्मा के फैसले को स्वीकार कर लिया है.
मैच की बात करें तो, आरसीबी ने 167 रनों के लक्ष्य को आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया और दो विकेट से मुंबई को मात देकर प्लेऑफ से बाहर कर दिया और खुद वो 14 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गए.








