पिंक अनारकली सूट और बालों में गजरा, अनन्या पांडे ने दिखाईं दिलकश अदाएं, नजरें हटाना मुश्किल

Join Us

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म चांद मेरा दिल को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म के हीरो लक्ष्य हैं. ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अनन्या आजकल फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. अब इस बीच अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो पिंक कलर का अनारकली सूट पहने नजर आ रही हैं. उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है. उन्होंने हाल ही में फैंस के बीच अपना ट्रेडिशनल लुक शेयर किया, जिसमें वो पेस्टल पिंक कलर का सूट पहने नजर आ रही हैं. इस सूट पर गोल्डन बॉर्डर का बारीक काम उनके लुक को रिच और एलीगेंट टच दे रहा है. सॉफ्ट, एलीगेंट और ट्रेडिशनल वाइब से भरपूर अनन्या पांडे का यह लुक बेहद ग्रेसफुल लग रहा है. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. अनन्या पांडे ने अपने लुक को पूरा करने के लिए हल्का और नेचुरल मेकअप किया है. उन्होंने अपने बालों को स्लीक बन में बांधा है, जिसे पिंक फूलों से सजाया गया है, जो उनके पूरे लुक को और भी एलीगेंट बना रहा है. अनन्या पांडे ने इस लुक के साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स कैरी किए, जो आकर्षक होने के बावजूद ओवरडोन नहीं लगे और पूरे लुक को खूबसूरती से बैलेंस किया. कुल मिलाकर, अनन्या का ये अंदाज मिनिमल एलिगेंस और ट्रेडिशनल चार्म का परफेक्ट कॉम्बिनेशन नजर आया. अनन्या इस ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस का ये लुक उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है. उनके इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं. अनन्या पांडे ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, कितने चांद, स्पॉट किए आपने? बता दें कि अनन्या पांडे की फिल्म चांद मेरा दिल के प्रोड्यूसर करण जौहर हैं. वहीं, विवेक सोनी इस फिल्म को डायरेक्ट किया है.

Previous articleफिटनेस के सफर में निरंतर बने रहने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
Next articleआरसीबी कोच एंडी फ्लावर पर लगा जुर्माना, एमआई के खिलाफ मैच के दौरान की थी ये बड़ी गलती