आईपीएल 2026: चेपॉक में उर्विल पटेल का आया तूफान, 13 गेंदों में फिफ्टी जडक़र बदला आईपीएल का इतिहास

Join Us

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने आईपीएल के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मैच में टूर्नामेंट के इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक बनाया.
इस दौरान उर्विल ने सिर्फ 13 गेंदों का सामना किया. इसके साथ उन्होंने यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. जायसवाल ने 2023 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंदों में अर्धशतक बनाया था.
हालांकि उर्विल पटेल की ये पारी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी औ 23 गेंदों में 65 रन बनाकर ही आउट हो गए. इस दौरान ने उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 8 छक्के लगाए. उर्विल की इस पारी की वजह से सीएसके 204 रनों के विशाल लक्ष्य को चेज करने में काफी सहज दिखी.
उर्विल ने अपनी पारी की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की और 10 गेंद में ही 42 रन जड़ दिए. जिसके साथ वो आईपीएल के इतिहास में पहली 10 गेंद पर सबसे ज्यादा रन बनाने का एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. जिन्होंने 10 गेंद में 41 रन बनाए थे.
मैच की बात करें तो एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए. जवाब में सीएसके ने 19.3 ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. इस हार के साथ एलएसजी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई. जबकि सीएसके 11 मैच में 6 जीत के साथ अंक तालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गई. जिससे उनके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं काफी ज्यादा बढ़ गई है.

Previous articleरोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने 2 विकेट से मारी बाजी, मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से हुआ बाहर
Next articleतीरंदाजी विश्व कप 2026: भारतीय महिला टीम का कमाल, 2021 के बाद जीता पहला स्वर्ण पदक