दिल्ली को दहलाने की आईएसआई की साजिश नाकाम, ऐतिहासिक मंदिर और सोनीपत का मशहूर ढाबा था निशाने पर

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए पाकिस्तान समर्थित ‘शहजाद भट्टी मॉड्यूल’ से जुड़े आरोपियों ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, आतंकियों के निशाने पर दिल्ली का एक ऐतिहासिक मंदिर और हरियाणा स्थित एक सैन्य कैंप था। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। सुरक्षा एजेंसियां अब इस मॉड्यूल के नेटवर्क, फंडिंग और संभावित सहयोगियों की गहन जांच कर रही हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि इन सूचनाओं का इस्तेमाल संभावित आतंकी साजिश की योजना बनाने के लिए किया जा सकता था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील धार्मिक स्थलों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी है। इस मॉड्यूल के तार सीमा पार बैठे हैंडलर्स से जुड़े हो सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न राज्यों की सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Previous articleएनसीआर : बादलों और तेज हवाओं के बीच बढ़ेगा गर्मी का असर, अगले तीन दिनों में ३८ डिग्री तक पहुंचेगा पारा
Next articleमाक्र्सवादी ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए तमिलगा वेत्त्री कजग़म टीवीके को अपना बिना शर्त समर्थन दिया