महिला खिलाडिय़ों की सुरक्षा से समझौता अस्वीकार्य : कुमारी सैलजा

Join Us

हरियाणा में सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने महिला पहलवानों से जुड़े मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि खिलाडिय़ों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर पहले शोषण जैसे गंभीर आरोप लगे हों, वहां प्रतियोगिता आयोजित करना असंवेदनशील निर्णय है।
कुमारी सैलजा ने अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट द्वारा उठाए गए मुद्दे का समर्थन करते हुए कहा कि यह देश की सभी महिला खिलाडिय़ों की आवाज है। जब एक शीर्ष खिलाड़ी को अपनी सुरक्षा पर सवाल उठाने पड़ें, तो यह व्यवस्था की गंभीर विफलता दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 2023 में महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद यह मामला पहले ही संवेदनशील है, ऐसे में खिलाडिय़ों की मानसिक सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और महिला खिलाडिय़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस एवं पारदर्शी कदम उठाए जाएं।

Previous articleगर निगम का गजब कारनामा, रेलवे की जमीन पर बना डाला सुलभ शौचालय, फिर जो हुआ उसे जानकर आप भी पीट लेंगे सिर
Next articleआवारा पशुओं से मुक्त होगा हरियाणा : सैनी