आवारा पशुओं से मुक्त होगा हरियाणा : सैनी

Join Us

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य को आवारा पशुओं से मुक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में पानीपत के नैन और हिसार के धंदूर गांवों में गौ अभयारण्य स्थापित किए जा रहे हैं, जिनके लिए आठ करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र के लाडवा स्थित एक गौशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने 11 पंजीकृत गौशालाओं को 70.24 लाख रुपये के चारा अनुदान चेक वितरित किए। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में 619 गौशालाओं को कुल 228.58 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 51 गौशालाओं में शेड निर्माण के लिए प्रति गौशाला 10 लाख रुपये देने का प्रावधान किया है। साथ ही पंचकुला में गौवंश अनुसंधान केंद्र स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में अब 697 पंजीकृत गौशालाएं हैं, जिनमें चार लाख से अधिक पशुओं की देखभाल हो रही है। उन्होंने कहा कि गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पंचगव्य आधारित उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है और 330 गौशालाओं में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जा चुके हैं। सरकार पशु चिकित्सा सेवाओं और मोबाइल वेटनरी सुविधाओं को भी मजबूत कर रही है। मुख्यमंत्री ने समाज और युवाओं से गौ सेवा में भागीदारी बढ़ाने की अपील की।

Previous articleमहिला खिलाडिय़ों की सुरक्षा से समझौता अस्वीकार्य : कुमारी सैलजा
Next article16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान