अमेरिका और ईरान में तनाव बढऩे के बीच अमेरिकी वायुसेना का हवा में ईंधन भरने वाले बोइंग केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर फारस की खाड़ी में होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर लापता हो गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, विमान ने उड़ान भरते समय 7700 संकट संकेत जारी किया, जिसमें उड़ान के दौरान आपातकाल की घोषणा की गई थी। अमेरिकी विमान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अल धाफरा वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन कतर के ऊपर पहुंचने पर रडार से गायब हो गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान मध्य पूर्व में चल रहे सैन्य अभियानों के समर्थन में उड़ान भर रहा था। उड़ान ट्रैकिंग डेटा से पता चला है कि विमान उतरने से पहले कुछ देर तक हवा में गोल-गोल चक्कर लगाता रहा। विमान को ढूंढने के लिए कतर के अल उदैद वायु अड्डे से दो एच -125 हल्के हेलीकॉप्टर उड़ान भर चुके हैं, जिससे खोज और बचाव अभियान का पता चला। मामले में ईरान की संलिप्तता को लेकर कोई बयान नहीं आया है।
यह घटना ऐसे समय पर घटी है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले वाणिज्यिक जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजारने के लिए ‘ऑपरेशन प्रोजेक्ट फ्रीडम’ शुरू किया है। ईरान ने एक दिन पहले ही अमेरिका को जलडमरूमध्य से दूर रहने की चेतावनी दी थी। मार्च में, पश्चिमी इराक में अमेरिकी सेना ने एक केसी-135 विमान खो दिया था। तब ईरान समर्थित सशस्त्र गुटों के संगठन, इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर दशकों पुराना हवाई ईंधन भरने वाला सैन्य विमान है, जो 28 फरवरी से मध्य पूर्व में तैनात है। यह यात्रियों और उपकरणों को भी ले जा सकता है। अमेरिकी सेना इस संघर्ष के दौरान कई टैंकर खो चुकी है। 12 मार्च को, एक हादसे में चालक दल के 6 सदस्य मारे गए थे। विमान लड़ाकू विमानों, बमवर्षक विमानों और अन्य सैन्य विमानों को अधिक समय तक हवा में रहने में सक्षम बनाता








