पीएसएल 2026: पेशावर जल्मी दूसरी बार बनी चैंपियन, खिताबी मुकाबले में हैदराबाद को 5 विकेट से दी मात

Join Us

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 के फाइनल में पेशावर जल्मी ने हैदराबाद किंग्समेन को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया. जल्मी ने 9 साल बाद यह खिताब जीता है. पेशावर जल्मी ने हैदराबाद किंग्समेन के 130 रनों के लक्ष्य को 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर 5 विकेट खोकर हैदराबाद हासिल कर लिया.
पेशावर जल्मी की तरफ से एरॉन हार्डी और अब्दुल समद ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए पांचवें विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
आरोन हार्डी ने दबाव के बीच 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 56 रनों पर नाबाद रहे, जबकि अब्दुल समद 48 रनों की पारी खेली. हैदराबाद किंग्समेन की ओर से मोहम्मद अली ने 3 विकेट लिए, जबकि आकिफ जावेद और हुनैन शाह ने एक-एक विकेट हासिल किया.
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में, पेशावर जल्मी ने टॉस जीतकर हैदराबाद किंग्समेन को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, और पूरी टीम 18 ओवरों में 129 रनों पर ही सिमट गई. जिसमें साईम अयूब ने 54 रनों की शानदार पारी खेली. पेशावर जल्मी के लिए एरॉन हार्डी ने 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया. नाहिद राणा ने 2 विकेट लिए, जबकि सूफियान मुकीम और मोहम्मद बासित ने एक-एक विकेट लिया.
पेशावर जल्मी के ऑलराउंडर एरॉन हार्डी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. जबकि सुफियान मुकीम को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिया गया. इसके अलावा लीग के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सूफियान मुकीम को फजल महमूद कैप दी गई, जिन्होंने टूर्नामेंट में 22 विकेट लिए थे. वहीं बाबर आजम को 588 रनों के साथ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया और उन्हें गोल्डन बैट के साथ-साथ हनीफ मुहम्मद कैप से भी सम्मानित किया गया.
पेशावर जल्मी के फरहान यूसुफ को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ फील्डर, इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान शादाब खान को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर, पेशावर जल्मी के कौशल मेंडिस को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, और हैदराबाद किंग्समेन के हुनैन शाह को टूर्नामेंट का इमर्जिंग प्लेयर चुना गया. हैदराबाद किंग्समेन टीम को स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

Previous articleअमेरिका का ईंधन भरने वाला केसी-135 विमान टैंकर होर्मुज के ऊपर लापता, दिया था आपातकालीन संकेत
Next articleमुंबई इंडियंस ने अपना सबसे बड़ा स्कोर चेज करके लखनऊ को 6 विकेट से हराया