नूंह में भीषण सडक़ हादसा : एक्सप्रेसवे पर बिछ गईं लाशें, जालौन के चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मियों की मौत

Join Us

हरियाणा के केएमपी एक्सप्रेसवे पर धुलावट टोल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह एक भीषण सडक़ हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के पांच जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में जालौन जिले में तैनात एक चौकी इंचार्ज भी शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए।
तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे पलवल की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो कार ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में सवार सभी पांच पुलिसकर्मी गाड़ी के अंदर ही फंस गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

Previous articleएनएचएआई इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने मामले में नितेश राणे को मिली बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सजा पर लगाई रोक
Next articleअमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की 6 छोटी नावों को नष्ट किया