पश्चिम बंगाल में जीत के जश्न पर रोक, विजय रैलियों की नहीं होगी अनुमति

Join Us

कोलकाता (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम आते ही विजय जुलूस और जश्न पर रोक लगा दिया गया है। यह रोक एक दिन के लिए लागू रहेगी। कोलकाता पुलिस ने आदेश जारी कर बताया कि सोमवार 4 मई को शांति और सुकून बनाए रखने के लिए, चुनाव नतीजों के संबंध में कोई भी जीत का जुलूस, रैली या सार्वजनिक जश्न नहीं निकाला जाएगा। यह रोक बिना किसी छूट के सभी राजनीतिक पार्टियों या संगठनों पर एक जैसी लागू होगी।
कोलकाता पुलिस ने आदेश में बताया कि अगर कोई विजय जुलूस निकालना हो, तो वह 5 मई, 2026 को या उसके बाद, संबंधित पुलिस स्टेशन के प्रमुख से पहले अनुमति लेने के बाद ही निकाला जा सकता है। अगर किसी को अनुमति मिलती है तो उन्हें नियमों और दिशानिर्देश का पालन करना होगा।

Previous articleचुनाव के बाद हिंसा रोकने के लिए सीएपीएफ को जारी रखने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई से इनकार
Next articleबिहार के भागलपुर में विक्रमशिला पुल 2 हिस्सों में बंटा, 25 मीटर हिस्सा गंगा नदी में बहा