केरलम की जीत पर राहुल गांधी खुश

Join Us

नईदिल्ली, (आरएनएस)। केरलम के विधानसभा चुनाव ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। अकेले कांग्रेस 66 से अधिक सीट जीत रही है। इस जीत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपना संदेश साझा किया है और केरलम की जनता को धन्यवाद कहा है। उन्होंने लिखा कि केरलम में प्रतिभा और क्षमता है और यूडीएफ के पास इन दोनों का सही इस्तेमाल करने का दृष्टिकोण है। राहुल ने एक्स पर लिखा, केरलम में मेरे भाइयों-बहनों का, इस निर्णायक जनादेश के लिए, बहुत-बहुत धन्यवाद। यूडीएफ के हर नेता और कार्यकर्ता को, एक जोरदार और बेहतरीन ढंग से चलाए गए चुनावी अभियान के लिए, बधाई मैंने पहले भी कहा था—केरलम में प्रतिभा और क्षमता है, और अब केरलम में एक ऐसी यूडीएफ सरकार है जिसके पास इन दोनों का सही इस्तेमाल करने का एक स्पष्ट दृष्टिकोण है। मैं अपने केरलम परिवार से जल्द मिलने के लिए उत्सुक हूं।
केरलम में 140 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 71 सीटों की जरूरत होती है। यूडीएफ ने इस आंकड़े को पार कर लिया है और 102 सीटों पर आगे है। वामपंथी नेतृत्व वाली लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) 35 सीटों पर आगे है। 2021 के चुनाव में एलडीएफ ने 99 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था और 50 साल बाद लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। तब यूडीएफ को 41 सीटों मिली थीं। तब भाजपा खाली हाथ थी।

Previous articleउत्तर भारत में अंधड़-बारिश से थमा प्रचंड़ गर्मी का दौर, 19 राज्यों में अलर्ट जारी
Next articleचुनाव के बाद हिंसा रोकने के लिए सीएपीएफ को जारी रखने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई से इनकार