नई दिल्ली (ए.)। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल समेत पांच प्रदेशों में हुए चुनाव के नतीजों का ऐलान 4 मई को होगा। इन सभी प्रदेशों के चुनाव के नतीजे आप सबसे पहले इंडिया टीवी पर देख सकते हैं। इंडिया टीवी न्यूज चैनल के अलावा यूट्यूब, हिंदी और अंग्रेजी वेबसाइट में भी सुबह छह बजे से सभी पांच प्रदेशों के चुनाव रिजल्ट की कवरेज शुरू होगी। असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। वहीं, 23 अप्रैल को तमिलनाडु की सभी सीटों पर वोटिंग हुई थी। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर भी मतदान हुआ था। 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग हुई। अब सभी के नतीजों का ऐलान 4 मई को होने जा रहा है।पश्चिम बंगाल की फलता सीट पर हुए मतदान को चुनाव आयोग ने अमान्य करार दिया था, क्योंकि यहां बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी। इसके वीडियो भी सामने आए थे। इस सीट के सभी बूथों पर 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी और 24 मई को इस सीट का नतीजा सामने आएगा। बंगाल की बाकी 293 सीटों के नतीजे 4 मई को सामने आएंगे।








