लव इंश्योरेंस कंपनी की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, 6 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी प्रदीप रंगनाथन की फिल्म

Join Us

प्रदीप रंगनाथन और कृति शेट्टी की फिल्म लव इंश्योरेंस कंपनी 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म से मेकर्स को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये अपना जादू नहीं चला पाई. अब फिल्म लव इंश्योरेंस कंपनी की ओटीटी की रिलीज डेट कंफर्म हो गई है. चलिए जानते हैं ये फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होगी.
लव इंश्योरेंस कंपनी की ओटीटी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब फाइनली इसकी डिजीटल डेब्यू की कंफर्म रिलीज डेट आ गई है. बता दें कि लव इंश्योरेंस कंपनी 6 मई, 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. इस फिल्म को आप तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में देख सकते हैं. मेकर्स ने अनाउंसमेंट करते हुए लिखा, जब बात ओल्ड स्कूल और मॉडर्न रूल्स की हो, तो जाहिर है कि इसकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है.
लव इंश्योरेंस कंपनी में योगी बाबू, एस.जे. सूर्या, सीमान, गौरी किशन, शाह रा और मालविका शामिल जैसे एक्टर्स भी हैं. फिल्म के डायरेक्टर विग्नेश शिवन हैं. बता दें कि लव इंश्योरेंस कंपनी की कहानी साल 2040 के भविष्य पर आधारित है, जहां एक ऐप के जरिए प्यार और रिश्तों का इंश्योरेंस किया जाता है. बीते दिन रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया.
रिपोर्ट के अनुसार, लव इंश्योरेंस कंपनी ने बॉक्स ऑफिस पर 42.57 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि इसके बजट 95 करोड़ रुपये

Previous articleभूत बंगला ने 15वें दिन भी मचाया धमाल, प्रभास की फिल्म के उड़ा दिए परखच्चे, बना डाला ये सॉलिड रिकॉर्ड
Next articleपांच राज्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के चुनाव नतीजे आज