भोपाल(ए)। सांसद आलोक शर्मा भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से मुलाकात करने कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पुराने शहर में देर रात तक दुकानों के खुलने, सडक़ों पर खड़े वाहनों सहित अन्य विषयों को लेकर चर्चा की। मुलाकात के बाद भोपाल सांसद ने कहा कि, भोपाल में दो कानून चल रहे हैं, एक तरफ जहां रात 11 बजे दुकानें बंद करवा दी जाती हैं, वही दूसरी तरफ देर रात तक दुकाने खुली रहती हैं। उन्होनें कहा की इस अलग-अलग व्यवस्था को लेकर भोपाल के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियो को एक नया कानून जारी कर देना चाहिए।
– भोपाल में किसी कीमत पर दो कानून नहीं चलेंगे
एक तरफ जहां नये शहर के साथ ही पुराने शहर के कई इलाको में रात 10 बजे सारी दुकानें बंद हो जाती हैं। वहीं पुराने शहर में देर रात तक दुकाने खुली रहती हैं, जिससे असामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं, और आए दिन चाकू बाजी जैसी घटनाएं भी होती रहती हैं। पुराने भोपाल के काजी कैम्प, इतवारा, बुधवारा, चौक बाजार, रॉयल मार्केट की दुकानें रात में खुलने का क्या मतलब है। यह दुकान कोई पाकिस्तान में नहीं है, बल्कि यहीं पर है, तो कानून के हिसाब से ही दुकान खुलने का समय और बंद होने का समय तय होना चाहिए। यह कहना है भोपाल सांसद आलोक शर्मा का। उन्होंने भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से इसी मुद्दे को लेकर मुलाकात की। सांसद ने साफ कहा कि, कोई भी दुकान रात 11 बजे के बाद नहीं खुली रहेगी, पब और बार भी देर रात तक खुले रहते हैं, एक तरफ पब जल्दी बंद हो जाते हैं वहीं दूसरी ओर देर रात तक पब खुले रहते हैं। सभी के लिए एक जैसा कानून बनना चाहिए, मैं भोपालवासियों से अपील करता हूं कि, भगवान ने रात हमें सोने के लिए दी है। कुछ मुस्लिम परिवार भी इसको बंद करने को लेकर अपनी सहमति दे चुके हैं। मैं एक बार फिर कहता हुं की भोपाल शहर में दो कानून नहीं चलने देंगे। एक ही कानून का पालन सभी को करना होगा।
– भोपाल पुलिस कमिश्नर- कलेक्टर की जमकर की प्रशंसा
भोपाल ट्रैफिक को लेकर उन्होंने कहा कि, भोपाल कलेक्टर और भोपाल पुलिस कमिश्नर इसको लेकर अच्छा काम कर रहे हैं। हम लगातार फंड लाने का भी काम कर रहे हैं। नगर निगम से इसको लेकर 10 करोड़ रुपए का फंड आया है। 5 करोड़ रुपए तत्कालीन कलेक्टर ने दिए हैं, चौराहों को ठीक करने, लेफ्ट टर्न को ठीक करने का काम हमारा जिला प्रशासन कर रहा है। जल्दी ही चौराहों से रोटरी को हटाने का काम किया जाएगा।








