कांकेर में डि-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट, डीआरजी के 4 जवान शहीद

Join Us

कांकेर(आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नारायणपुर सीमा क्षेत्र में शनिवार को डि-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में पुलिस की टीम एरिया डॉमिनेशन और सर्च ऑपरेशन पर निकली थी, तभी आईईडी निष्क्रिय करते समय अचानक विस्फोट हो गया।इस हादसे में कांकेर डीआरजी के चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन जवान इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और बस्तर फाइटर कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बस्तर फाइटर कॉन्स्टेबल परमानंद कोर्राम को रायपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों से मिली जानकारी के आधार पर बस्तर रेंज में सैकड़ों आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किए जा चुके हैं। हालांकि, इस घटना में आईईडी को निष्क्रिय करते समय वह अचानक फट गया, जिससे यह दुखद हादसा हुआ।

Previous articleजन सहभागिता से जल संरक्षण में मध्यप्रदेश देश में अव्वल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleसगाई टूटी तो लडक़ी के माता-पिता का कर लिया अपहरण, जूतों की माला पहनाकर की बेइज्जती